जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया

Updated on 08-05-2024 05:17 PM

बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024- संसदीय क्षेत्र 07- दुर्ग अन्तर्गत  जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68 - साजा, 69 - बेमेतरा व 70 - नवागढ़ में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतदान कार्य में आम मतदाताओं, प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात जवानों और मीडिया प्रतिनिधियों से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

कलेक्टर रणबीर शर्मा जारी आभार संदेश में कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों की सहभागिता रही। स्काउट-गाइड के बच्चों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) छात्र, छात्राओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मतदान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई, जो प्रशंसनीय है। इसके अलावा निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई। मतदान दलों ने प्रतिबद्धता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मैदानी अमलों ने निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने में तत्परता दिखाई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने में स्वीप टीम एवं शासकीय अमलों ने बेहतरीन कार्य किया।’जिसका सुखद परिणाम यह रहा है कि जिले में मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है।

कलेक्टर शर्मा ने जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं उनकी टीम, निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी नोडल अधिकारी एवं उनकी टीम, पुलिस विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षण कार्य से जुड़े मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर अधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा एवं नियंत्रण,एमसीएमसी, लाइव वेबकास्टिंग से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य सभी जन को अच्छा कार्य करने के लिए प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। कलेक्टर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को निभाया और सभी का सक्रिय सहयोग मिला। मीडिया से जुड़े साथियों ने निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता संबंधी समाचारों को पर्याप्त महत्व दिया। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों का जिनका सहयोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर रहा है तथा नगरीय, त्रिस्तरीय पंचायत के सभी जन, सामाजिक संस्थाएं, उद्योग एवं वाणिज्य क्षेत्र से जुड़े लोग, स्वयं सेवी संस्थाएं एवं अन्य सभी संस्थाएं व समूह जिन्होंने निर्वाचन कार्य के मतदान की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर सहयोग किया है और अपनी सहभागिता निभाई है, जिले के मताधिकार के प्रति जागरूक मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.