गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर की हत्या में खुलासा:पिता चौथी गोली न मारता तो बच जाती राधिका यादव

Updated on 23-07-2025 01:18 PM

हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच में नया खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक आरोपी पिता दीपक यादव किसी भी सूरत में राधिका को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था।

यही वजह है कि 3 गोलियों के बाद भी राधिका की मौत नहीं हुई तो चौथी गोली उसने सीधे दिल पर चलाई। अगर आरोपी पिता 3 गोलियों के बाद भी रुक जाता तो राधिका यादव की जान बच सकती थी। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों के इस दावे को गन शॉट एक्सपर्ट डॉक्टर ने भी सही ठहराया है।

राधिका यादव की 10 जुलाई को गुरुग्राम के वजीराबाद में पिता ने ही गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 5 गोलियां चलाई थीं, जिनमें से 4 टेनिस प्लेयर को लगी थी।

जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब वह जेल में है। पिता का कहना था कि लोग उसे ताने मारते थे कि वह बेटी की कमाई पर पल रहा है। उसने बेटी को टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा था लेकिन वह नहीं मानी

जानिए.. 3 गोलियों के बाद भी कैसे बच जाती राधिका

इस बारे में पोस्टमॉर्टम टीम में शामिल एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दीपक ने पीछे से बेटी राधिका पर .32 बोर के रिवॉल्वर से गोलियां चलाईं। पहली और दूसरी गोली उसकी रीढ़ की हड्‌डी से जाकर लगीं। हालांकि उनसे राधिका के शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद पिता ने तीसरी गोली चलाई, जो की कंधे के नीचे राधिका की आंत पर जाकर लगी।

पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों के मुताबिक इस दौरान राधिका खड़ी रही और उसने हाथ उठाकर पिता के रिवॉल्वर को दूसरी तरफ करने की कोशिश की। अगर पिता यहीं रुक जाता और फायरिंग नहीं करता तो तीनों गोलियां लगने के बावजूद राधिका को वक्त पर इलाज देकर बचाया जा सकता है। यह बात शायद पिता भी जान गया था, लेकिन उसने चौथी गोली राधिका के दिल को टारगेट करके चलाई। जिससे उसका दिल छलनी हो गया और फिर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

डॉक्टर के इस दावे पर गन शॉट एक्सपर्ट ने क्या कहा...

गनशॉट यानी गोली लगने से घायल ढाई हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज करने वाले बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के डायरेक्टर डॉ. मनीष शर्मा ने इस बारे में कहा कि गोली लगने के बाद बुलेट एंट्री और एग्जिट के जख्म की अलग-अलग विशेषताएं होती हैं, जो फोरेंसिक विशेषज्ञों को गोली की दिशा और नेचर का निर्धारण करने में मदद कर सकती हैं।

राधिका के मामले की बात करें तो रीढ़ की हड्‌डी और आंत के क्षतिग्रस्त होने पर अक्सर मरीज की जान बच जाती है। यह डिपेंड करता है कि बुलेट ने संवेदनशील अंगों को कितना डैमेज किया है। लेकिन, दिल में गोली लगने के बाद बचने के चांस नहीं के बराबर होते हैं।

ऐसे में राधिका मर्डर केस में पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों की थ्योरी सही लगती है। रीढ़ की हड्डी के पास गोली निकालना पॉसिबल न हो, तब भी मरीज अंदर बुलेट के साथ जिंदगी जी सकता है। इसी तरह आंत की सर्जरी समय पर हो जाए तो जान बच सकती है, लेकिन दिल को बुलेट से ज्यादा नुकसान होता है और ब्लीडिंग रोकना बहुत जोखिम भरा होता है। दिल पर गोली लग जाए तो बचने के चांसेज बहुत कम होते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.