तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले NDA से अलग हुए दिनाकरन

Updated on 04-09-2025 03:16 PM

टीटीवी दिनाकरन की पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) ने बुधवार को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से बाहर निकलने की घोषणा की है। AMMK दूसरी पार्टी है, जिसने NDA का साथ छोड़ा है। इससे पहले अन्नाद्रमुक से निष्कासित ओ पन्नीरसेल्वम ने अपने दल को गठबंधन से बाहर कर दिया था।

दिनाकरन ने मीडिया से कहा "यह आंदोलन (AMMK) कुछ लोगों के विश्वासघात के खिलाफ शुरू किया गया था। हमें विश्वास था कि वे बदल जाएंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ।"

दरअसल, तमिलनाडु में NDA का नेतृत्व अन्नाद्रमुक कर रही है। 2023 में अलग होने के बाद AIADMK ने अप्रैल 2025 में भाजपा के साथ गठबंधन किया है।

दिनाकरन का आरोप है कि AIADMK खासतौर पर पलानीस्वामी ने AMMK को गठबंधन में शामिल करने का विरोध किया था। दिनाकरन ने अमित शाह से हस्तक्षेप की उम्मीद की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

कभी भाजपा के दृढ़ सहयोगी रहे दिनाकरन ने कहा कि उनकी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार के बाद दिसंबर में नए गठबंधन पर फैसला लेगी।

तमिलनाडु चुनाव से पहले NDA गठबंधन पर खतरा

पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने हाल ही में भाजपा गठबंधन छोड़ दिया था। अब AMMK भी साथ छोड़ चुकी है। PMK के संगठनात्मक नेता रामदास और नेता अंबुमणि के बीच टकराव के चलते यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में रहेगी या नहीं। DMDK भी इसी स्थिति में है।

राज्य में नाम तमिलर काची (एनटीके) और टीवीके ने पुष्टि की है कि वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे। दिनाकरन के एनडीए से बाहर निकलने और गठबंधन के विकल्प खुले रखने का कदम राज्य के राजनीतिक परिदृश्य और हलचल बढ़ा रहा है।

2026 में होने हैं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव

तमिलनाडु का 2026 में होने वाला विधानसभा चुनाव ऐसा चुनाव है जो तमिलनाडु का भाग्य तय कर सकता है। दिनाकरन ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा- हम इस चुनाव में अम्मा के कार्यकर्ताओं के एकजुट होने और सही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमने किसी के हाशिये पर जाने का इंतजार नहीं किया, किसी के डर से कोई काम नहीं किया।

AMMK प्रमुख ने कहा- हमें उम्मीद थी कि अम्मा के कार्यकर्ता हमारे साथ आएंगे, और अम्मा की पार्टी के लोग इसके लिए उचित प्रयास करेंगे। लेकिन जब हमने उन्हें शहर-शहर भटकते देखा, अपने विश्वासघात को सिर पर ढोते हुए, तो हमें समझ आ गया कि अब कोई रास्ता नहीं है, उनके बदलने की कोई संभावना नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.