सऊदी अरब में दिखा धू-अल-हिज्जा का चांद, 16 जून को मनाई जाएगी बकरीद, क्या है भारत की तारीख
Updated on
07-06-2024 12:53 PM
रियाद: सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को घोषणा की कि धू-अल-हिज्जा का चांद देखा गया है। शुक्रवार यानी 7 जून 2024 से इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने की शुरुआत हुई। सऊदी मीडिया के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 29 जिल्काद को देश के अलग-अलग हिस्सों से चांद देखने के बारे में सूचना मिली थी। बयान में पुष्टि की गई कि जिलहज का पहला दिन शुक्रवार को होगा। इस कारण सऊदी अरब में ईद उल अजहा 16 जून को मनाया जाएगा। जबकि 15 जून को अराफात का दिन मनाया जाएगा।
जिलहज का चांद अन्य खाड़ी देशों के साथ-साथ यूके, यूएस और कनाडा में भी दिखाई दिया। सऊदी अरब को इस साल के हज के लिए दुनिया भर के तीर्थयात्रियों की रेकॉर्ड संख्या की उम्मीद है। इसे लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। गर्मी की तीव्रता को कम करने के लिए अराफात में सड़कों को सफेद रंग से रंगना शामिल है। पाकिस्तान में रूएत-ए-हिलाल कमेटी जिलहज के लिए चांद 7 जून को देखेगा। एक सऊदी अधिकारी ने कहा, 'इस साल के हज में ऐतिहासिक संख्या में तीर्थयात्री आएंगे और हमने उनकी सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय किए हैं।'
भारत में कब होगी बकरीद
पाकिस्तान की ही तरह भारत में भी शुक्रवार को धू-अल-हिज्जा का चांद देखने की कोशिश होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक चांद नजर आया तो ठीक नहीं तो भारत में 17 जून को बकरीद मनाया जाएगा। चांद दिखने से धू-अल-हिज्जा की शुरुआत होती है। यह महीने बेहद खास है, क्योंकि इसमें हज किया जाता है। इसी महीने में बकरीद का त्योहार मनाते हैं। दुनिया भर में मुस्लिम इस महीने के दसवें दिन मवेशियों की कुर्बानी देते हैं। कुर्बानी पैगंबर इब्राहिम और इस्माइल के अल्लाह के प्रति प्रेम को याद करने के लिए होती है।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…