सिवनी हवाला केस में DGP का एक्शन, 11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, एसडीओपी पूजा पांडे गिरफ्तार
Updated on
14-10-2025 12:35 PM
सिवनी: जिले में 3 करोड़ रुपये की हवाला लूट के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में CSP पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, अपहरण और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने खुद इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह घटना नेशनल हाईवे 44 पर हुई थी, जहां कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने हवाला की रकम लूटी थी।
गंभीर अपराध की धाराएं लगीं
यह मामला अपराध क्रमांक 473/2025, थाना लखनवाड़ा के तहत दर्ज किया गया है। पुलिसकर्मियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2) (डकैती), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 140(3) (अपहरण) और 61(2) (आपराधिक षडयंत्र) के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस घटना के संकेत कल ही मिलने लगे थे।
आईजी बोले-जांच का विषय
जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ने इस मामले को जांच का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि जब्त की गई रकम भी जांच के दायरे में है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हवाला कारोबार चलाने वाले के खिलाफ आरोप दर्ज किए गए हैं और उन्हें आरोपी बनाया गया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए सिवनी से आईपीएस अधिकारी जितेंद्र सिंह को जबलपुर भेजा गया है।
पुलिस की छवि हुई धूमिल
आईजी वर्मा ने स्वीकार किया कि इस घटना से पुलिस की छवि को निश्चित रूप से धूमिल हुई है, इसलिए इसकी जांच बहुत बारीकी से की जा रही है। उन्होंने कहा कि हवाला मामले में कुछ त्रुटियां पाई गई हैं, और जांच जल्द से जल्द पूरी हो जाएगी क्योंकि यह एक गंभीर मामला है। पुलिस की छवि पर लगे इस दाग को लेकर आईजी ने गोलमोल जवाब देते हुए जांच की बात कही है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…