जिले के समस्त 241 संकुल शैक्षिक समन्वयकों की विभागीय गहन समीक्षा बैठक सम्पन्न

Updated on 13-06-2024 06:44 PM

सूरजपुर । सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक रोहित व्यास तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला परियोजना संचालक समग्र शिक्षा कमलेश नन्दिनी साहु के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी, रामललित पटेल व जिला मिशन समन्वयक, शशिकान्त सिंह के द्वारा जिला स्तरीय समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, विकासखण्ड स्त्रोत व्यक्ति (समावेशी शिक्षा) एवं जिले के समस्त 241 संकुल शैक्षिक समन्वयकों के उपस्थिति में विभागीय गहन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

जिसमें शैक्षिक सत्र 2024-25 में शाला प्रवेश उत्सव मनाने की आवश्यक तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया, साथ ही शाला भवन/परिसर की सफाई/रंग-रोगन/मरम्मत, पाठ्यपुस्तक वितरण एवं गणवेश वितरण, यु-डाईस डाटा के सत्यापन, एसएमसी/एसएमडीसी बैठक एवं पालक शिक्षक बैठक का आयोजनं, पीएम योजना के तहत संचालित विद्यालयों के संचालन, विद्या समीक्षा केन्द्र के संचालन, प्रशिक्षण कार्यक्रम/एफएलएन प्रशिक्षण, वृक्षारोपण हेतु आवश्यक तैयारी, बालवाड़ी में प्रवेश हेतु लक्ष्य एवं उपलब्धि, न्योता भोज हेतु आवश्यक तैयारी, शाला त्यागी बच्चों की जानकारी व उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए शाला प्रवेश के संबंध में तथा समावेशी शिक्षा अन्तर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का अतिशीघ्र चिन्हांकन किया जाकर उनके शाला प्रवेश कराये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा शाला प्रवेश से पूर्व उपरोक्त समस्त विषयों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। 

बैठक के उपरान्त समीक्षा बैठक के विषयों को सभी विकासखण्डों के संकुल समन्वयकों से फीड-बैक लिया गया। बैठक का मंच संचालन सहायक परियोजना समन्वयक शोभनाथ चौबे एवं सहयोगी में दिनेश कुमार द्विवेदी तथा सुरविन्द कुमार गुर्जर सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्ष के द्वारा किया गया। बैठक में समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, विकासखण्ड स्त्रोत व्यक्ति (समावेशी शिक्षा) एवं जिले के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थिति थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.