बिजली कनेक्शन वैध करने मांगे एक लाख, रहवासियों ने किया हंगामा

Updated on 28-08-2024 12:02 PM
भोपाल। शहर के खेजड़ा बरामद इलाके में बिजली कनेक्शन को वैध करने के बदले में उपभोक्ताओं से एक लाख रुपये मांगे जा रहे थे। इस पर उपभोक्ता नाराज हो गए और उन्होंने मंगलवार को सड़क पर उतरते हुए जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान रहवासियों ने मुख्य रास्तों तक को बंद कर दिया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।बता दें कि वार्ड 74 स्थित खेजड़ा बरामद में दो दिन पहले शनिवार-रविवार को जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। यहां पर स्थित राधाकृष्णा, तिरुपति सिटी, पुण्यधाम, निकुंज धाम, पुष्पानंद सिटी आदि कालोनियां हैं। इनमें करीब 300 परिवार निवास करते हैं।

सात किलोवाट का कनेक्शन दे रही कंपनी

खेजड़ा बरामद स्थित कॉलोनियों में निवास कर रहे लोगों के पास अस्थायी बिजली कनेक्शन हैं। इनको स्थायी करने की कार्रवाई करते हुए कंपनी सात किलोवाट तक का कनेक्शन दे रही है, जिसके बदले में 70 हजार से सवा लाख रुपये जमा करवाए जा रहे हैं।
प्रतिभा सिटी में रहने वाले मुकेश साहू ने बताया कि उन्होंने कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिसके बदले में उनसे एक लाख 24 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया है। कंपनी की टीम मंगलवार को कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने पहुंची थी। इससे रहवासी नाराज हो गए और महिला के साथ बच्चों भी सड़क पर उतर आए।
करीब चार घंटे तक हंगामा किया, जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इस विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। वहीं, कंपनी ने लोगों को कुछ दिन की मोहलत दी है। नाराज रहवासी क्षेत्रीय विधायक व मंत्री कृष्णा गौर से मिले और कहा कि वह नियमानुसार राशि जमा करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.