दिल्ली भगदड़-रेल मंत्री बोले, सामान गिरने से हादसा हुआ था:बयान में 'भगदड़' शब्द नहीं

Updated on 02-08-2025 12:17 PM

एक पैसेंजर के सिर पर रखा सामान गिरने से 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ हुई थी। सामान गिरने से यात्री सीढ़ियों पर गिर पड़े थे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के प्रश्न पर यह लिखित उत्तर दिया। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार को राज्यसभा में दिए अपने जवाब में 'भगदड़' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।

15 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। इस दौरान हुई भगदड़ में 18 लोगों की जान गई थी जबकि 15 लोग घायल हुए थे।

हादसे के कुछ दिन बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने के अनाउंसमेंट से हादसा हुआ।

रेल मंत्री ने राज्यसभा को क्या बताया...

रेल मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि उस दिन स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कंट्रोल करने के उपाय किए गए थे। उन्होंने बताया रात 8:15 बजे के बाद फुटओवर ब्रिज (FOB) पर यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी।

कई यात्री अपने सिर पर बहुत ज्यादा सामान लादे हुए थे। इससे FOB पर आवाजाही प्रभावित हुई। एक यात्री के सिर से बहुत ज्यादा सामान गिरा और उसका दबाव प्लेटफार्म 14 और 15 की सीढ़ियों पर पड़ा। इससे सीढ़ियों पर यात्री लड़खड़ा गए और एक दूसरे पर गिर पड़े। इसी वजह से रात 8:48 बजे FOB-3 पर यह घटना घटी।

रेल मंत्री ने मार्च में लोकसभा को बताया था कि हादसे वाले दिन रेलवे स्टेशन पर करीब 49 हजार जनरल टिकट बेचे गए थे। यह रोजाना के औसत से 13 हजार ज्यादा थे।

जानिए RPF की रिपोर्ट में क्या था... 

RPF ने दिल्ली जोन को एक रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें बताया गया था कि 15 फरवरी की रात करीब 8.45 बजे घोषणा की गई कि प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होगी। कुछ देर बाद एक और घोषणा की गई कि कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म 16 से रवाना होगी। इसके बाद भगदड़ की स्थिति बनी।

रिपोर्ट के मुताबिक इस समय मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 14 पर और उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफार्म 15 पर खड़ी थी। प्रयागराज एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ भी प्लेटफॉर्म 14 पर मौजूद थी। यानी तीन ट्रेनों से आने-जाने वालों की भीड़ प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद थी।

घोषणा सुनकर यात्री प्लेटफॉर्म 12-13 और 14-15 से फुटओवर ब्रिज 2 और 3 के जरिए सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मगध एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति और प्रयागराज एक्सप्रेस के यात्री सीढ़ियों से उतर रहे थे। धक्का-मुक्की के बीच कुछ यात्री फिसलकर सीढ़ियों पर गिर गए और भगदड़ मच गई।

भगदड़ के 3 चश्मदीदों के बयान...

पुलिस ने कहा- जान बचानी है तो लौट जाओ

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टेशन पर इतनी भीड़ थी कि पैर रखने की जगह नहीं थी। ट्रेन में लोग ठुंसे हुए थे। चुनिंदा पुलिस वाले दिख रहे थे। पुलिस वाले लोगों से बोल रहे थे कि जान बचानी है तो लौट जाइए। आप लोगों के पैसे नहीं गए हैं। आपकी जान बची है।

कन्फर्म टिकट वाले भी डिब्बे में नहीं घुस सके

 प्रयागराज जा रहे प्रमोद चौरसिया बताया कि मेरे पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के स्लीपर का टिकट था, लेकिन इतनी भीड़ थी कि कन्फर्म टिकट वाले भी डिब्बे में नहीं घुस पा रहे थे। वहां इतनी धक्का-मुक्की थी कि हम जैसे-तैसे भीड़ से बाहर निकल सके।

ट्रेनों के कैंसिल और लेट होने से भीड़ बढ़ी

प्रत्यक्षदर्शी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मैं भी प्रयागराज जा रहा था। दो ट्रेनें पहले से ही देरी से चल रही थीं, कुछ रद्द कर दी गई थीं। इसलिए स्टेशन पर बेतहाशा भीड़ थी। मैंने जिंदगी में पहली बार इस स्टेशन पर इतनी भीड़ देखी। मैंने खुद छह-सात महिलाओं को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए देखा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.