दिल्ली हाईकोर्ट बोला-पैसे देकर रेप की FIR रद्द करवाना गलत:ऐसा करने पर माना जाएगा की न्याय बेचा जा रहा है

Updated on 03-07-2024 01:53 PM

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप से संबंधित FIR को पैसे के लेनदेन के चलते रद्द नहीं करवाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने का मतलब यह होगा कि न्याय को बेचा जा रहा है। कोर्ट में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने यह टिप्पणी मंगलवार (2 जुलाई) को रेप की FIR रद्द करने की मांग की याचिका को खारिज करते हुए की।

दरअसल, एक रेप केस के आरोपी ने पीड़ित महिला द्वारा दर्ज की गई FIR को रद्द करने की मांग की थी। आरोपी ने कहा था कि 1.5 लाख रुपए में दोनों पक्षों के बीच मामला आउट ऑफ कोर्ट सुलझ गया है। पीड़ित महिला केस से जुड़े अपने दावों से पीछे हटने के लिए सहमत हो गई है, इसलिए अब FIR रद्द हो जानी चाहिए।

इस पर जस्टिस शर्मा ने कहा कि FIR रद्द नहीं की जाएगी। हम जानना चाहते हैं कि क्या आरोपी ने वाकई क्राइम किया है या शिकायत करने वाली महिला ने झूठा केस दर्ज कराया था और बाद में 1.5 लाख रुपए स्वीकार करके केस को निपटाने की कोशिश की जा रही है।

कोर्ट ने कहा- महिला और आरोपी अपने हितों को पूरा करना चाहते हैं
बेंच ने कहा कि शिकायतकर्ता महिला और आरोपी अपने स्वयं के हितों को पूरा करना चाहते हैं। इसके लिए कोर्ट के संसाधनों के दुरुपयोग की अनुमति नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट को मामले का फैसला मामले के मेरिट के आधार पर लेना चाहिए।

कोर्ट ने कहा- जस्टिस के लिए फैक्ट्स की जांच जरूरी
बेंच ने कहा कि कोर्ट को शिकायतकर्ता महिला और आरोपी दोनों के लिए नेचुरल जस्टिस के लिए फैक्ट्स की जांच करनी चाहिए। साथ ही देखना चाहिए किए ऐसे मामलों पर फैसला सुनाने से समाज और क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कोर्ट द्वारा सुनाया गया हर फैसला अपने आप में एक अलग मैसेज देता है।

4 पॉइंट में समझिए पूरा मामला

दिल्ली में एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसका एक शख्स ने 4 बार रेप किया । इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत रेप का केस दर्ज किया था।

आरोपी और पीड़ित महिला की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पीड़ित महिला के मुताबिक, आरोपी ने रेप करते हुए कहा था कि वह तलाकशुदा है। वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा।

कोर्ट में दायर याचिका के मुताबिक, बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ। इसमें कहा गया कि 12 लाख रुपए लेकर महिला केस वापस लेने के लिए राजी हो जाएगी।

बाद में आरोपी की आर्थिक स्थिति को देखते 1.5 लाख रुपए में दोनों के बीच सहमति बनी और महिला केस वापस लेने के लिए मान गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.