डिफेंस, ग्लांस और बैकफुट पंच, नेट्स पर बैट के साथ रंग में दिखे धोनी

Updated on 27-01-2026 01:02 PM
रांची: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन ( IPL 2026 ) के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। सभी तरह की क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके धोनी केवल आईपीएल में ही खेल रहे हैं। ऐसे में उनके लिए सीजन से पहले पूरी तरह टच में आने के लिए प्रैक्टिस बेहद अहम फैक्टर है। इसी कारण धोनी को पिछले कई महीने से रोजाना रांची में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (JSCA Stadium) में अपनी फिटनेस पर मेहनत करते हुए देखा जा रहा है। अब उन्होंने बल्ले से भी खुद को टच में लाना शुरू कर दिया है। इका वीडियो उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings ) ने शेयर किया है, जिसमें नेट प्रैक्टिस पर गेंद हर शॉट पर धोनी के बल्ले के पूरी तरह मिडिल में लगती दिख रही है यानी वे पूरा रंग में दिख रहे हैं।

'हर बार बैटिंग करते देखना दावत जैसा'

CSK ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 44 साल के धोनी का नेट प्रैक्टिस में बैटिंग करते हुए वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो JSCA ने शूट किया है, जिसे सीएसके ने इस्तेमाल किया है। इसमें धोनी प्रैक्टिस के दौरान गेंद को डिफेंस करते हुए, बैकफुट पंच करते हुए और लेग ग्लांस करते हुए दिख रहे हैं। हर बार गेंद बल्ले के पूरी तरह मिडिल में लग रही है, जिसका मतलब है कि धोनी के रिफ्लेक्सेस अब भी पहले की तरह ही शार्प बने हुए हैं। सीएसके ने इसे कैप्शन दिया,'हर बार उन्हें बैटिंग करते हुए देखना दावत जैसा है। सुपर फैंस आप जानते हैं ये कौन सा समय है?'

पिछले सीजन में सबसे नीचे रही थी सीएसके

सीएसके पिछले आईपीएल सीजन में 14 मैच में से केवल 4 जीत हासिल की थी और अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। धोनी ने 13 पारी में 24.50 के औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे। उनका सबसे बड़ा स्कोर नॉटआउट 30 रन रहा था। सीजन के बीच में ही रुतुराज गायकवाड़ के चोट लगकर बाहर होने पर धोनी ने दोबारा टीम की कप्तानी भी संभाली थी। रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी की जगह कप्तानी संभाली है, लेकिन सीएसके ने अब तक अपना मार्क्यू प्लेयर धोनी को ही बना रखा है। धोनी ने अब तक आईपीएल में 278 मैच की 242 पारी में 5,439 रन बनाए हैं और लीग के टॉप रन मेकर्स में शामिल हैं। इस दौरान 38.80 के औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए धोनी ने 24 फिफ्टी भी लगाई हैं, जिसमें 84 रन उनका टॉप स्कोर रहा है।

छठे आईपीएल खिताब की तलाश में चेन्नई

चेन्नई सुपरकिंग्स अब तक 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है और इस सीजन में अपना छठा खिताब जीतने की तलाश में है। चेन्नई ने इस बार राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड डील में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी खरीदा है, जो आईपीएल के जबरदस्त प्लेयर हैं। साथ ही कप्तान रुतुराज भी घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म में दिखे हैं। गायकवाड़ ने टीम इंडिया के लिए वनडे शतक लगाने के साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी से लेकर साउथ अफ्रीका-ए तक के खिलाफ बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाई है। इसके अलावा टीम को डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष महात्रे, उर्विल पटेल जैसे युवा प्लेयर्स से भी बेहतरीन खेल की उम्मीद रहेगी। टीम ने उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर और राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को 14.20-14.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड रकम देकर आईपीएल ऑक्शन में खरीदा है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए इन दो युवाओं को चेन्नई सुपरकिंग्स का भविष्य माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.