दीपिका पादुकोण की 'सिंघम अगेन' के सेट से फिर वायरल हुई फोटो, जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ आईं नजर
Updated on
03-05-2024 02:21 PM
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं लेकिन अभी वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी सेट से पहले एक तस्वीर लीक हुई थी और फिर उनके साथ-साथ डायरेक्टर ने भी इनका दूसरा लुक पोस्टर के जरिए दर्शकों के साथ शेयर किया है। अब उनकी सेट से एक और फोटो वायरल हुई है। जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
'लेडी सिंघम' शक्ति शेट्टी उर्फ दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं और अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं। सितंबर, 2024 में उनकी डिलीवरी होगी। लेकिन अभी वह 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रही हैं। सेट से उनके साथ जूनियर आर्टिस्ट्स ने फोटो शेयर की है। इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें एक में वह तीनों दिखाई दे रही हैं और बाकी एक में एक्ट्रेस का स्केच और दूसरी में फूलों का गुलदस्तां दिखाई दे रहा है, जिस पर लिखा है, 'हमारी हीरो लेडी सिंघम के लिए।'
दीपिका पादुकोण के लिए जूनियर आर्टिस्ट क पोस्ट
जूनियर आर्टिस्ट ने दीपिका पादुको को टैग करते हुए एक प्यारा-सा नोट भी लिखा है। 'दीपिका पादुकोण इकलौती सिंघम। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमारी लाइफ का सबसे अच्छा दिन। आपके साथ काम करके बहुत खुशकिस्मत समझ रही हूं। वो दिन अभी भी याद है, जब आप मुझे देखकर मुस्कुराई थीं। और आपने जिस तरह से मेरी तारीफ की थी। साथ ही आप स्केच देखकर खुश हो गई थीं। मैं दुआ करूंगी कि भविष्य में हम कई बार मिलें। हमारी तरफ से आपको ढेर सारा प्यार।'
अलग फिल्म बनेगी 'लेडी सिंघम'
दीपिका पादुकोण के बारे में साल 2023 में रोहित शेट्टी ने कहा था कि उनकी 'सिंघम अगेन' में लेडी सिँघम का किरदार अहम है। बाकी एक्टर्स के साथ वह भी इस कहानी का हिस्सा होंगी। लेकिन बाद में वह सिर्फ एक ऐसी मूवी बनाएंहे, जिसमें सिर्फ दीपिका ही होंगी। 'सूर्यवंशी', 'सिम्बा' और 'सिँघम' जैसी फिल्में बनी हैं। वैसे ही 'लेडी सिंघम' भी बनेगी। इसमें सिर्फ दीपिका की कहानी बताई जाएगी।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…