दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स का आईपीओ आज से खुल गया, ग्रे मार्केट में अच्छी स्थिति, 30% पर लिस्टिंग की उम्मीद

Updated on 21-10-2024 12:36 PM
नई दिल्ली: आज मेन बोर्ड के दो आईपीओ निवेश के लिए खुल गए हैं। इनमें वारी एनर्जीज (Waaree Energies) और दीपक बिल्डर्स इंजीनियर्स (Deepak Builders & Engineers) के आईपीओ शामिल हैं। बात अगर दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के आईपीओ की करें तो इसे ग्रे मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ग्रे मार्केट के अनुसार इसके करीब 30 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 260.04 करोड़ रुपये है। कंपनी ने 217.21 करोड़ रुपये के 1.07 करोड़ फ्रेश और ओएफएस के तहत 42.83 करोड़ रुपये के 21 लाख शेयर जारी किए हैं। इस आईपीओ में 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं। अलॉटमेंट 24 अक्टूबर को होगा। इस आईपीओ की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होगी।

कितना है प्राइस बैंड?


इस आईपीओ का प्राइस बैंड 192 ये 203 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 73 शेयर हैं। इसके लिए 14,819 रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकता है।

ग्रे मार्केट में क्या है स्थिति?


इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 60 रुपये है। ग्रे मार्केट में इसका भाव करीब 30 फीसदी प्रीमियम के साथ 263 रुपये पर चल रहा है। अगर लिस्टिंग इसी भाव पर होती है तो निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा फायदा हो जाएगा।

कंपनी कहां खर्च करेगी पैसा?


आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कंपनी कुछ कर्ज का भुगतान करने में करेगी। इसके अलावा और भी कई कामों के लिए इस रकम का इस्तेमाल किया जाएगा।

  • कंपनी आईपीओ से प्राप्त 95 करोड़ रुपये की रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल के रूप में करेगी।
  • 30 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने में किया जाएगा।
  • प्राप्त रकम का एक हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में इस्तेमाल किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी?


यह एक इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है। कंपनी कई तरह के संस्थान, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग्स, अस्पताल, स्टेडियम, रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स आदि बनाती है। इनके अलावा कंपनी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कुछ चीजों की बिक्री भी करती है।

कैसी है कंपनी की वित्तीय स्थिति?


जून 2024 में समाप्त हुई तिमाही में कंपनी के पास 641 करोड़ रुपये की संपत्तियां मौजूद थीं। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 106.34 करोड़ रुपये था। यह मार्च 2024 में खत्म तिमाही के मुताबिक काफी कम था। टैक्स के बाद कंपनी का प्रॉफिट 14.21 करोड़ रुपये था। जबकि मार्च 2024 तिमाही में यह प्रॉफिट 60.41 करोड़ रुपये था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.