टेस्ट में कम नंबर आने पर बेटी की हत्या:पिता स्कूल प्रिंसिपल, डंडों से पीटा

Updated on 24-06-2025 12:46 PM

महाराष्ट्र के सांगली में एक पिता ने NEET मॉक टेस्ट में कम नंबर आने पर बेटी की हत्या कर दी। 17 साल की साधना भोंसले के प्रैक्टिस टेस्ट में कम नंबर आए थे। इससे नाराज होकर पिता ने उसे डंडे से पीटा।

साधना के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे सांगली के उषाकल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

साधना के 10वीं बोर्ड एग्जाम में 92.60% अंक आए थे। वह एक साल से मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट NEET की तैयारी कर रही थी। आरोपी पिता धोंडीराम भोंसले स्कूल प्रिंसिपल हैं।

मां की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस के बताया कि लड़की की मां ने 22 जून को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि उसके पति ने कम नंबर आने पर पीट-पीटकर बेटी की हत्या कर दी। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बेटी को पीटने की बात भी मान ली है। फिलहाल आरोपी 24 जून तक पुलिस हिरासत में है।

लखनऊ में मोबाइल चलाने पर पिता ने बेटी को मारा

लखनऊ से भी सोमवार को ऐसी ही एक घटना सामने आई। यहां सौतेले पिता ने चाकू मारकर बेटी की हत्या कर दी। लड़की के मोबाइल चलाने पर विवाद शुरू हुआ। गुस्से में पिता किचन से चाकू लाया। बेटी की गर्दन और पेट पर कई बार हमला किया।

गंभीर रूप से घायल बेटी की मौत हो गई। आरोपी पिता मौके से भाग गया। वारदात के समय महिला अपने पति को रोकती रही। बीच बचाव में वह भी घायल हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता विकास पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। 

बेंगलुरु में पिता ने 14 साल के बेटे की हत्या की, बैट से पीटा, सिर दीवार में मारा

बेंगलुरु में नवंबर 2024 में एक शख्स ने अपने 14 साल के बेटे की हत्या कर दी। पहले उसने बेटे को क्रिकेट बैट से पीटा, फिर उसका सिर दीवार में दे मारा। बेटे को मारते हुए उसने कहा कि तुम जियो या मरो, मुझे फर्क नहीं पड़ता।

रवि कुमार नाम का यह शख्स अपने बेटे के मोबाइल एडिक्शन और पढ़ाई में कम इंटरेस्ट को लेकर परेशान था। इस बात को लेकर उसकी बेटे से बहस हुई, जिसके बाद उसने बेटे की हत्या कर दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.