शक्ति चक्रवात एक्टिव, UP से अभी नहीं जाएगा मानसून, जानिए क्या बता रहे मौसम वैज्ञानिक
Updated on
06-10-2025 12:31 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश से अभी मानसून नहीं जाने वाला है। अगले 3 से 4 दिन बाद एक बार फिर मानसून की वापसी हो जाएगी। अरब सागर में शक्ति नामक चक्रवात के सक्रिय होने से बादलों का रुख यूपी के कई हिस्सों में होने का दावा किया जा रहा है। इसके असर से यूपी से अभी मानसून नहीं जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी यूपी में सोमवार और मंगलवार को अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि बुधवार को पूर्वी जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। इसके बाद 8 अक्टूबर से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शक्ति नामक चक्रवात बहुत दूर है, उसका उत्तर प्रदेश में कोई असर नहीं पड़ेगा। मानसून 8 अक्टूबर तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में रहेगा। सोमवार को पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
3 से 4 दिन वापसी में लगेंगे
मोहम्मद दानिश ने बताया कि मंगलवार को भी पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश होने के आसार जताए गए हैं। इसी तरह बुधवार को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। उसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी 3 से 4 दिन में होगी।
6 अक्टूबर को प्रभावित करेगा पश्चिमी विक्षोभ
वहीं, मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि 6 अक्टूबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां 10 अक्टूबर के आसपास बनेंगी। फिलहाल दक्षिण-पश्चिमी मानसून वापसी की रेखा के बीच रुका हुआ है। रविवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और पारा 34.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आने वाले दिनों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…