कुक, बटलर, ड्राइवर, केयरटेकर... रतन टाटा ने किस-किस के लिए कितना पैसा छोड़ा, जानिए पूरी डिटेल

Updated on 02-04-2025 01:13 PM
नई दिल्ली: दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा कितने दरियादिल इंसान थे, इसका पता उनकी वसीयत से चलता है। उन्होंने अपने घर में काम करने वाले लोगों और ऑफिस के कर्मचारियों के लिए करीब 3.5 करोड़ रुपये छोड़े हैं। इनमें कार साफ करने वाले से लेकर चपरासी तक शामिल हैं। उन्होंने अपने कर्मचारियों और यहां तक कि एक पड़ोसी को दिए गए लोन भी माफ कर दिए हैं। रतन टाटा का पिछले साल अक्टूबर में निधन हुआ था। उन्होंने अपनी वसीयत के एग्जीक्यूटर्स को निर्देश दिया कि वे उनके घरेलू नौकरों को उनकी सेवा के वर्षों के अनुपात में 15 लाख रुपये बांटें। साथ ही पार्ट-टाइम हेल्पर्स और कार क्लीनर्स को भी 1 लाख रुपये देने को कहा है। उनके सभी कपड़े गैर सरकारी संगठनों को दिए जाएंगे ताकि वे उन्हें जरूरतमंदों में बांट सकें। टाटा Daks, Polo, Brooks Brothers, Brioni और Hermes जैसे ब्रांड्स के कपड़े पहनते थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक टाटा ने लंबे समय तक उनके साथ काम करने वाले कुक राजन शॉ को 1 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक दिया है। इसमें 51 लाख रुपये की लोन माफी भी शामिल है। उन्होंने अपने बटलर सुब्बैया कोनार को 66 लाख रुपये दिए हैं जिसमें 36 लाख रुपये की लोन माफी भी शामिल है। साथ ही उन्होंने अपनी सेक्रेटरी दिलनाज गिल्डर को 10 लाख रुपये दिए। टाटा ने अपने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट शांतनु नायडू को कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में MBA की पढ़ाई के लिए दिया गया 1 करोड़ रुपये का लोन माफ कर दिया। उन्होंने अपने ड्राइवर राजू लियोन को 1.5 लाख रुपये दिए और 18 लाख रुपये का लोन माफ कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.