जयपुर में धर्मांतरण को लेकर फिर हुआ विवाद, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Updated on 24-09-2025 03:16 PM
जयपुर: जयपुर शहर के प्रताप नगर में एक बार फिर कथित रूप से धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तीन दिन में यह दूसरा मामला है जब कुछ लोगों पर जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप लगे हैं। मंगलवार दोपहर को बजरंग दल के कार्यकर्ता एक मकान के बाहर एकत्रित हुए। बाद में एक साथ मकान में घुसे और हंगामा करने लगे। मकान में मौजूद लोगों पर धर्मांतरण का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि बीमारियों के इलाज के बहाने लोगों को भ्रमित करते धर्म परिवर्तन कराया जाता है। सूचना मिलने पर प्रताप नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाए ये आरोप

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रताप नगर में हिंदुस्तान बाइबिल इंस्टीट्यूट में लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। यहां पर बाहरी लोग आकर स्थानीय गरीब परिवारों के लोगों का धर्म परिवर्तन करते हैं। एक व्यक्ति चेन्नई से यहां आया हुआ बताया और दूसरा बांसवाड़ा के बागीदौरा से। इन दोनों लोगों पर स्थानीय लोगों को बहकाने के आरोप लगाए गए हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि चेन्नई का व्यक्ति कोई काम धंधा ही नहीं करता है तो वह यहां क्या कर रहा है। स्थानीय लोगों को घर में बुलाकर धर्म प्रचार क्यों कर रहे हैं।

पीयूसीएल सहित कुछ संगठनों ने की निंदा

पीयूसीएल सहित कुछ नागरिक संगठनों ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के हंगामे की निंदा की है। संगठन की राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव का कहना है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जबरन घर में घुसकर गुंडागर्दी की। चेन्नई से आए एक व्यक्ति और बागीदौरा से आए व्यक्ति के साथ हाथापाई के आरोप भी लगाए गए। इन संगठनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस भी हमलावरों की हां में हां मिला रही है और मकान में रहने वाले लोगों को थाने पर ले गई। उनके दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए हैं। दो दिन पहले रविवार 21 सितंबर को भी इसी तरह की घटना प्रताप नगर में हुई थी।

ईसाई चर्च नेताओं को दिया जाता है प्रशिक्षण

पीयूसीएल सहित अन्य नागरिक संगठनों का कहना है कि हिंदुस्तान बाइबिल इंस्टीट्यूट चेन्नई में पिछले 73 वर्षों से संचालित है। अन्य राज्यों में भी उनके सेंटर हैं। जयपुर के इस सेंटर में इंस्टीट्यूट की ओर से पास्टर्स और ईसाई चर्च नेताओं को प्रशिक्षित किया जाता है। इन संगठनों ने धर्म परिवर्तन के आरोपों को निराधार बताया है। कविता श्रीवास्तव का कहना है कि जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाना चाहिए। पकड़े गए दोनों व्यक्ति जयपुर से बाहर के हैं और भयभीत हैं। राजस्थान में धर्मांतरण निरोधक बिल पेश होने के बाद हमले की 9 घटनाएं हो चुकी है जिनमें दो डूंगरपुर में, दो जयपुर के प्रताप नगर में, दो बहरोड़ कोटपूतली में और एक घटना अलवर में हो चुकी है। ये निंदनीय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.