कांग्रेस ने जिला प्रभारियों में किया बदलाव:पीसी शर्मा ग्वालियर सिटी और रूरल संभालेंगे, जीतू पटवारी का गृह जिला इंदौर ग्रामीण खाली

Updated on 25-11-2025 12:15 PM

एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी के कई जिला प्रभारियों को बदला है। जीतू पटवारी के गृह जिले इंदौर ग्रामीण को छोड़कर बाकी 70 जिलों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

प्रमोट हुए नेताओं की जगह दूसरे नेताओं को जिम्मा

पीसीसी चीफ ने नरसिंहपुर, खंडवा सिटी, ग्वालियर सिटी के प्रभारी बदले हैं। खंडवा सिटी की इंचार्ज रीना बौरासी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बन गई हैं। उनकी जगह खंडवा ग्रामीण के जिला प्रभारी आरके दोगने (विधायक हरदा) को खंडवा शहर और ग्रामीण दोनों जिलों का प्रभारी बनाया गया है।

ऐसे ही ग्वालियर शहर की इंचार्ज हिना कांवरे के राष्ट्रीय सचिव बनने के कारण ग्वालियर ग्रामीण के प्रभारी पीसी शर्मा (पूर्व मंत्री) को शहर और ग्रामीण दोनों का प्रभार दिया गया है। कांग्रेस के संगठन प्रभारी सुखदेव पांसे (पूर्व मंत्री) के पास नरसिंहपुर जिले का प्रभार था। अब आलोक मिश्रा को नरसिंहपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

जीतू पटवारी का गृह जिला इसलिए खाली

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का गृह जिला इंदौर ग्रामीण के जिला प्रभारी अवनीश भार्गव मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक बनाए गए हैं। भार्गव जैसे सीनियर और समन्वय बनाने वाले नेता का नाम तय नहीं हो पाया। इसलिए फिलहाल इंदौर ग्रामीण के जिला प्रभारी को घोषित नहीं किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.