'जब तक हटेगी नहीं, शिकायत रुकेगी नहीं', भोपाल में शराब दुकान हटाने की मांग पर अड़ी जनता, कलेक्टर से की न्याय की गुहार

Updated on 25-02-2026 11:48 AM

भोपाल। एक शराब दुकान को रहवासी क्षेत्र से हटवाने के लिए लोगों ने 350 दिन में 50 बार शिकायत की, लेकिन दुकान हटाई नहीं जा सकी है। हालांकि दुकान को नए वित्तीय वर्ष में हटाने का आश्वासन जरूर मिला है, लेकिन लोगों का कहना है कि जब तक दुकान हट नहीं जाती है, तब तक वह शांतिपूर्ण तरीके से शिकायत दर्ज करवाते रहेंगे।

इसी तरह एक कालोनाइजर ने पीड़ित से रुपये लेने के बाद भी नामांतरण नहीं करवाया, जबकि उसने अपनी जिंदगीभर की कमाई प्लाट खरीदने में निवेश कर दी है।

कलेक्टर जनसुनवाई में उमड़े 114 आवेदक

यह मामले कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को पहुंचे, जिनमें अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिलेभर से पहुंचे करीब 114 आवेदकों ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करवाते हुए न्याय की गुहार लगाई है, जिनकी समस्याएं कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए हैं।

विजय नगर साईंराम कॉलोनी, बाबू कॉलोनी, शंकर नगर, सेमरा के रहवासियों ने 50वीं जनसुनवाई में शिकायत करते हुए बताया कि शराब दुकान आवंटन से पहले 14 मई 2024, 19 दिसंबर 2024 व 17 फरवरी 2025 को आवेदन देकर सीएम हेल्पलाइन व सभी विभागों में शिकायतों के माध्यम से शराब दुकान (चांदबड़) को विजय नगर, सांईराम कालोनी से हटाने के लिए शासन-प्रशासन आबकारी विभाग में हमारी आपत्ति दर्ज करवा चुके हैं।

अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा विरोध

इसके बाद 13 जनवरी को शासन-प्रशासन व आबकारी विभाग द्वारा लिखित व मौखिक रूप से विवादित शराब दुकान को वर्ष 2026-27 का नवीन आवंटन रद्द करने या विजय नगर सांईराम कॉलोनी से स्थानांतरित करने का निर्णय लिए है।

इसके बाद भी आवेदन के माध्यम से अप्रैल 2026 तक विवादित शराब दुकान पूरी तरह हट न जाए, तब तक शिकायत करना जारी रहेगा। मामले की जांच आबकारी विभाग को सौंपी गई है। जनसुनवाई में समस्याएं सुनते कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह।

धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित किराये के मकान में रहने को मजबूर

शिकायतकर्ता शिवराज वर्मा ने बताया कि परिचित सोमेश देवलिया द्वारा पलासी करोंद के पास राधाकृष्ण कुंज में एक प्लाट दिखाया और कालोनाइजर से संपर्क करवाया। इससे विक्रेता राजेंद्र सिंह मीणा द्वारा वर्ष 2023 में रजिस्ट्री करवाई और 14 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें से 10 लाख 80 हजार रुपये फाइनेंस करवाए थे बाकी राशि चेक व ऑनलाइन भुगतान की थी। दो साल बीत जाने के बाद भी नामांतरण नहीं करवाया है।

राशन दुकान पर कालाबाजारी व धोखाधड़ी का आरोप

जनता नगर करोंद के रहने वाले पंकज पंथी ने शिकायत करते हुए बताया कि वह कमल उपभोक्ता भंडार से संचालक द्वारा हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में कम राशन दिया गया, जब मैंने भ्रष्टाचार का विरोध किया तो मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.