कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक

Updated on 07-10-2025 01:03 PM

गरियाबंद। कलेक्टर  बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के बीईओ एवं बीआरसी ने विद्यालयों की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्यों तथा शैक्षणिक गुणवत्ता संबंधी जानकारी दी। कलेक्टर श्री उइके ने बैठक में जर्जर एवं अति जर्जर शाला भवनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि सभी भवनों की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करें और प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जहां भवन उपयोग योग्य नहीं है वहाँ वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। बैठक में प्रारंभ, अपूर्ण एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण एजेंसियाँ समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करें तथा विद्यालयों को शीघ्र उपयोग हेतु उपलब्ध कराएँ। निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन थर्ड पार्टी से अनिवार्य रूप से कराएं। अधूरे कार्यो को समन्वय के साथ पूरा कराएं। विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर एवं विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया गया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नियमित रूप से परीक्षा उन्मुख मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि वे भविष्य की स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

शाला स्वच्छता और रंग-रोगन कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूल साफ-सुथरे एवं आकर्षक दिखने चाहिए, जिससे बच्चों में सीखने का सकारात्मक वातावरण बने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शालाओं के रंग-रोगन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न शाला अनुदान योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शाला अनुदानों का उपयोग पारदर्शी ढंग से किया जाए तथा प्रत्येक खर्च का सही लेखा-जोखा रखा जाए। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान एवं सामाजिक अंकेक्षण की तैयारी की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सामाजिक अंकेक्षण के लिए ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित कर शालाओं की वास्तविक स्थिति सामने लाने पर बल दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  प्रखर चंद्राकर ने कहा कि जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर गंभीर प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय बनाकर कार्य करें। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, जनपद सीईओ, विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.