दावा- ISI ने POK के पत्रकार को अगवा किया:पाकिस्तानी सेना के खिलाफ आवाज उठाई थी; 16 दिन बाद पुलिस कस्टडी में मिला

Updated on 30-05-2024 12:37 PM

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 16 दिन पहले लापता हुए कवि और पत्रकार अहमद फरहद शाह POK की धीरकोट पुलिस की कस्टडी में हैं। बुधवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद अहमद के परिजन ने उनसे मुजफ्फराबाद के पुलिस स्टेशन में मुलाकात की।

दरअसल, पाकिस्तान की फौज के खिलाफ आवाज उठाने वाले POK के कवि अहमद फरहद 14 मई को इस्लामाबाद में अपने घर से लापता हो गए थे। अलजजीरा के मुताबिक, अहमद के परिवार वालों ने दावा किया था कि सरकार की आलोचना करने की वजह से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने उसे गायब करवा दिया था।

अहमद की पत्नी उरूज जैनाब ने बताया था कि 14 मई को देर रात 4 पुरुष गहरे रंग के कपड़ों में उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने अहमद को खींचकर घर से बाहर निकाला और फिर उसे जबरदस्ती एक कार में बैठाकर ले गए। उनके साथ 3 और गाड़ियां मौजूद थीं। हालांकि पाकिस्तान की सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए बताया था कि अहमद ISI की कस्टडी में नहीं है।

अहमद ने POK में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की कवरेज की थी
अहमद फरहद पाकिस्तान का फ्रीलांस पत्रकार और एक कवि है। 38 साल के अहमद PoK के बाग शहर से आते हैं। उसने पिछले कुछ समय में PoK में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की कवरेज की थी। वे पाकिस्तानी फौज की आलोचना के लिए जाने जाते हैं।

अहमद की पत्नी जैनाब ने अलजजीरा को बताया कि उनके पति पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी PTI के समर्थक हैं। इस वजह से उन पर काफी समय से सरकारी एजेंसियां दबाव बनाती आई हैं।

जैनाब ने आगे बताया कि अहमद सिर्फ मानवाधिकारों के पक्ष में हैं। जब नवाज शरीफ की पार्टी PML-N को फौज ने दबाव डालकर सत्ता से बेधकल किया था, तब अहमद ने PML-N के समर्थन में भी प्रदर्शन किए थे।

पत्रकार ने कहा था- मेरी जान को फौज से खतरा
जैनाब ने बताया कि उनके पति कई बार अपनी जान को खतरा बता चुके थे। उन्होंने कहा था कि PoK के मुद्दे उठाने और देश की राजनीति पर टिप्पणी करने की वजह से फौज उनके पीछे लगी हुई है।

अहमद की पत्नी ने 15 मई की सुबह इस्लामाबाद के हाईकोर्ट में अपने पति को ढूंढने और अदालत के सामने पेश किए जाने की याचिका लगाई थी। जैनाब ने मांग की थी कि उनके पति के अचानक लापता होने के मामले की जांच की जाए।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, जैनाब ने बताया था कि लापता होने के दो दिन बाद वॉट्सऐप के जरिए अहमद ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। ऑनलाइन कॉल पर अहमद ने उनसे अपनी याचिका वापस लेने को कहा था। जैनाब ने बताया कि हर कॉल 30 सेकेंड की होती थी। अहमद के बात करने के लहजे से पता चल रहा था कि उनसे यह सब जबरदस्ती बुलवाया जा रहा था।

अहमद ने कहा था कि अगर जैनाब अपनी याचिका वापस ले लेंगी तो वह 2 दिन के अंदर घर आ जाएंगे। अहमद ने जैनाब से यह भी कहा था कि वह किसी निजी काम की वजह से बाहर गे हैं और बिलकुल सुरक्षित हैं। अहमद की बात मानकर जैनाब ने याचिका वापस लेने की अर्जी भी लगा दी थी। हालांकि, इसके बाद भी अहमद घर नहीं लौटे।

हाईकोर्ट ने कहा था- 4 दिन में पत्रकार को ढूंढे अटॉर्नी जनरल
दूसरी तरफ जैनाब की याचिका पर सुनवाई करते हुए इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने 16 मई को डिफेंस सेक्रेटरी से अहमद के गायब होने में ISI की कथित भूमिका को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। पिछले हफ्ते हाईकोर्ट ने के जजों ने ISI से अहमद को अगवा करने के मामले में जवाब मांगा था।

इसके बाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस मोहसिन अखतर कायनी ने पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल मनसूर उस्मान अवान को 4 दिन के अंदर कवि अहमद को ढूंढने का आदेश दिया था। दूसरी तरफ, पाकिस्तान के मानवाधिकार संगठनों ने भी अहमद फरहद की सुरक्षित घर वापसी और उनके लापता होने के मामले में जांच की मांग की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.