एसआईआर सर्वे पर शहर काजी की अपील:एक भी नागरिक छूटना नहीं चाहिए, आज ही फॉर्म भरें और वेबसाइट पर चेक करें

Updated on 28-11-2025 02:13 PM

राजधानी के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने एसआईआर सर्वे को लेकर मुस्लिम समाज सहित शहर के सभी नागरिकों से एक बार फिर पुरजोर अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फॉर्म भर दिया है, वे इस बात की पुष्टि वेबसाइट पर जाकर जरूर कर लें कि उनका फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

काजी नदवी ने कहा कि जिन्होंने फॉर्म जमा कर दिया है, वे यह जिम्मेदारी महसूस करें कि उनकी प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हुई है। वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर लें। और जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा, उनसे गुजारिश है कि समय बहुत कम है।

मेरी आवाज सुनते ही आज ही फॉर्म लें और भरकर जमा कर दें। उन्होंने आगे कहा- BLO जो काम कर रहे हैं, वे सरकार की तरफ से नियुक्त कर्मचारी हैं। उनसे पूरे सलीके और तहजीब के साथ बात करें और जो दस्तावेज वे मांगें, उन्हें पूरा करें।

नौजवानों से आह्वान, जागरूकता बढ़ाएं

काजी ने युवाओं और तंजीमों के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा- जो नौजवान इस मुहिम में लगे हैं, अल्लाह उन्हें जजा-ए-खैर दे। लेकिन अब और तेजी की जरूरत है। खासकर उन लोगों की मदद करें जो कम पढ़े-लिखे हैं या फॉर्म भरना नहीं जानते।

उन्होंने समाज को आगाह करते हुए कहा कि हम फिर याद दिलाना चाहते हैं कि कोई भी नागरिक छूटने न पाए। अगर आज हमने कोताही की तो आगे चलकर बड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। इसलिए हर घर का हर सदस्य इस प्रक्रिया में शामिल हो।

ऐसे समझें एसआईआर सर्वे बीएलओ वोटर्स को एक गणना पत्रक देंगे। जिसमें आपको अपनी पूरी जानकारी भरना होगी। इसमें नाम, पता, उम्र और EPIC नंबर जैसे जानकारी होगी। परिवार में किसी की मृत्यु होने, बाहर शिफ्ट हुए हैं या नाम दूसरे राज्य में दर्ज है। इन्हें संबंधित विधानसभा प्रभारी यानी एसडीएम नोटिस देकर दस्तावेज मांगेंगे।

यह पहचान की प्रक्रिया है, डरने की नहीं काजी नदवी ने कहा कि समाज में एसआईआर को लेकर डर या अफवाहें फैल रही हैं, जबकि ऐसा होना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हर देश का नागरिक अपनी पहचान का कार्ड बनवाता है। यह कोई नया या डरने वाला काम नहीं है। बल्कि यह अपने देश की नागरिकता साबित करने और पहचान को मजबूत करने का तरीका है।

अगर आज हमने कोताही की तो कल पहचान संबंधी परेशानी आ सकती है। उन्होंने आगे कहा कि हमें डरने की नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से इस काम में भाग लेने की जरूरत है। अगर आपने आज यह काम नहीं किया तो भविष्य में खुद आपको दिक्कत होगी।

क्यों जरूरी है एसआईआर

  • नागरिक पहचान और दस्तावेजों का रिकॉर्ड अपडेट
  • मतदाता सूची में संशोधन
  • मृत या बाहर शिफ्ट हुए सदस्यों का सत्यापन


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.