गोविंदगंज-महनार सहित कई सीटों पर चिराग का दावा, जानिए- NDA में अब तक क्यों नहीं हो पाया सीट बंटवारा

Updated on 07-10-2025 01:13 PM
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एनडीए (NDA) में सीट बंटवारे की कवायद तेज हो गई है। बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बीते दिनों जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर चुके हैं। अब उम्मीद है कि वे जल्द ही चिराग पासवान से भी मुलाकात करेंगे। यह बैठक आज किसी भी समय हो सकती है, जिससे गठबंधन की तस्वीर साफ होने की संभावना बढ़ गई है।


कई सीटों पर दो दलों के दावे से फंसा पेच

सूत्रों के अनुसार, एनडीए में फिलहाल दो प्रमुख मसलों पर चर्चा जारी है- पहला, हर पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और दूसरा, कौन सी सीट किसके खाते में जाएगी। सीटों की संख्या को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है, लेकिन कई सीटों पर दो दलों का दावा होने से पेंच फंसा हुआ है।

चिराग की नजर किन सीटों पर

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने हाल ही में चकाई और सिकंदरा विधानसभा सीटों पर दावा जताया था। चकाई से वर्तमान में निर्दलीय विधायक मंत्री हैं, जबकि सिकंदरा सीट जीतन मांझी की पार्टी हम (HAM) के खाते में है। ऐसे में इन सीटों पर टकराव की स्थिति बनी हुई है। इसी तरह गोविंदगंज और महनार सीटों पर भी एलजेपी (रामविलास) ने दावा ठोका है, जिससे एनडीए के भीतर असमंजस बढ़ गया है

सीटों का संभावित बंटवारा

सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के भीतर फिलहाल यह संभावित फॉर्मूला तैयार हुआ है। उसके मुताबकि, जेडीयू को 103 सीटें, बीजेपी को 102 सीटें, लोजपा (रामविलास) को 25 सीटें, जीतन राम मांझी की हम को 8 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 5 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, अंतिम फैसला होने से पहले इसमें बदलाव संभव है।

दिल्ली में जुट रहे एनडीए नेता

एनडीए के तमाम प्रमुख नेता दिल्ली में डेरा डाल चुके हैं। धर्मेंद्र प्रधान और ललन सिंह बीती रात ही दिल्ली पहुंच गए, जबकि उपेंद्र कुशवाहा और संजय झा भी राजधानी पहुंचने वाले हैं। माना जा रहा है कि चिराग पासवान से बैठक के बाद इन सभी नेताओं की संयुक्त मीटिंग हो सकती है, जिसमें सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.