भारत को बड़े खतरे की तरह देखने लगा है चीन, यह कदम दे रहा घबराहट के सबूत

Updated on 11-01-2025 12:59 PM
नई दिल्‍ली: चीन भारत को बड़े खतरे की तरह देखने लगा है। सबूत यह है कि वह भारत में आईफोन बनाने वाली फैक्ट्रियों को रोकने की कोशिश में जुट गया है। फॉक्सकॉन ऐपल के लिए आईफोन बनाती है। वह भारत में अपने कारखानों में चीनी कर्मचारियों को भेजना बंद कर रही है। रेस्ट ऑफ वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और भारत के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। चीन भारत को अपने मैन्‍यूफैक्चरिंग के दबदबे के लिए संभावित प्रतिद्वंदी के रूप में देखता है। भारत में फोन बनाने के लिए जरूरी मशीनें भी चीन से नहीं भेजी जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि चीन की सरकार इसमें शामिल है। इससे ऐपल की भारत में आईफोन बनाने की योजनाओं पर असर पड़ सकता है। ऐपल चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है। लेकिन, यह नया घटनाक्रम दिखाता है कि ऐसा करना कितना मुश्किल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.