मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को भेंट की राम मंदिर की ढोकरा शिल्पकला

Updated on 14-12-2024 01:24 PM

कोंडागांव।  कोंडागांव के शिल्पकार राजेन्द्र बघेल द्वारा बनाई गई अयोध्या के राम मंदिर की ढोकरा शिल्पकला को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित 'जनादेश परब' कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा को भेंट किया। जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित झिटकू मिटकू समिति के शिल्पकार द्वारा बनाई गई राम मंदिर के इस कलाकृति का लगभग 120 किलो वजन है और लम्बाई 4 फीट, ऊंचाई 30 इंच का है।  भगवान श्री राम जी के जीवन से संबंधित राम दरबार एवं राम जी की मूरत के साथ ही माता सीता और लक्ष्मण जी की कलाकृति भी बनाई गई है। यह कलाकृति झिटकू मिटकू समिति बनाई गई है, जिसमें 40 सदस्य जुड़े हुए हैं। राजेन्द्र बघेल ढोकरा शिल्पकला परम्परागत पेशा हैं और परम्परागत पेशा होने के कारण जन्म से ही जुड़े हुए हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर भगवान श्री राम के जीवन से संबंधित शिल्पकला कलाकारों को बनाने हेतु निर्देश दिए गए थे। उक्त कलाकृति को बनाने में शिल्पकारों को तीन से चार माह लगे।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के शिल्पकारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं दी जा रही है। उक्त कला के लिए झिटकु मिटकी आर्टिजन प्रोड्यूसर कम्पनी चिखलपुटी कोण्डागांव के 141 आर्टिजन के साथ मिलकर कार्य कर रही है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.