'चंदू चैंपियन' ने मंगलवार को खूब चलाए हाथ-पैर, पर 100 Cr की ओर बढ़ रही 'मुंज्या' का जोर है ज्यादा
Updated on
19-06-2024 01:52 PM
कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए जी-जान लगा रही है। हालांकि, 12 दिन पुरानी 'मुंज्या' इसे कड़ी टक्कर दे रही है और रेस में अभी भी आगे है। बकरीद की छुट्टी के कारण इन दोनों ही फिल्मों को सोमवार को फायदा मिला था। लेकिन मंगलवार को सही मायने में 'चंदू चैंपियन' ने पहले कामकाजी दिन का स्वाद चखा। लिहाजा, सोमवार के मुकाबले कमाई में -35% की गिरावट आ गई। हालांकि, फिल्म अभी अच्छी स्थिति में है। लेकिन हॉरर-कॉमेडी 'मुंज्या' का जोर अभी भी सिनेमाघरों में ज्यादा चल रहा है।
कबीर खान के डायरेक्शन में बनी 'चंदू चैंपियन' मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। फिल्म में कार्तिक आर्यन की मेहनत झलकती है और इसकी खूब तारीफ भी हो रही है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को 5वें दिन 'चंदू चैंपियन' ने देश में 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले सोमवार को इसने 5 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह पांच दिनों में अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये है।
'चंदू चैंपियन' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वलर्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी 'चंदू चैंपियन' को बहुत जोर-आजमाइमश करनी पड़ रही है। पांच दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 43.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। विदेशों में फिल्म को बहुत ही बेकार रेस्पॉन्स मिला है और यह विदेशी बाजार में अब तक सिर्फ 7.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर पाई है।
शुक्रवार को रिलीज होगी 'इश्क विश्क रीबाउंड'
'चंदू चैंपियन' के लिए सबसे जरूरी है कि वह सिनेमाघरों में अपनी कमाई की रफ्तार को कम ना होने दे। ऐसा इसलिए कि जहां पहले से ही 'मुंज्या' उसकी परेशानी बढ़ा रही है, वहीं शुक्रवार को 'इश्क विश्क रीबाउंड' भी रिलीज हो रही है। यह एक कॉलेज लाइफ की प्रेम कहानी है, फिल्म में पश्मीना रोशन, जिबरान खान, रोहित श्रॉफ और नायला ग्रेवाल हैं। चारों बड़े पर्दे के लिए नया चेहरा हैं। ऐसे में यदि यह फिल्म दर्शकों को जरा भी लुभाती है तो 'चंदू' के चैंपियन बनने की हसरत पर बट्टा लग सकता है।
'मुंज्या' ने 12वें दिन भी 'चंदू चैंपियन' को दी पटखनी
दूसरी ओर, बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त 'मुंज्या' का ही जलवा है। इस फिल्म ने वाकई चौंका दिया है। रिलीज के 12वें दिन भी इसने मंगलवार को 'चंदू चैंपियन' से अधिक 3.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बकरीद के दिन सोमवार को इसने 5.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 62.45 करोड़ रुपये हो चुका है।
100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है 'मुंज्या'
आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी 'मुंज्या' पहले ही सुपरहिट साबित हो चुकी है। पहले वीकेंड में फिल्म की कमाई देखकर ऐसा लगा था कि ये 50-55 करोड़ का लाइफटाइम बिजनस करेगी। लेकिन जिस तरह से इसने दर्शकों को रिझाया है, यह आसानी से 90-95 करोड़ रुपये कमा लेगी। इतना ही नहीं, यदि अपने तीसरे वीकेंड में भी यह अपनी पकड़ मजबूत रखती है तो 'मुंज्या' 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर ब्लॉकबस्टर भी बन सकती है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…