रूस की विक्ट्री-डे परेड का जश्न : 9 हजार सैनिक, 70 टैंक शामिल

Updated on 10-05-2024 12:30 PM

रूस में गुरुवार (9 मई) को 79वां विक्ट्री डे मनाया गया। इसी दिन सोवियत यूनियन ने वर्ल्ड वॉर 2 में नाजी जर्मनी को हराया था। पुतिन क्रेमलिन से रेड स्क्वायर पहुंचे, जहां परेड का आयोजन किया गया। पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि रूस दुनिया में हो रही जंग को बढ़ावा नहीं देना चाहता, लेकिन कोई भी हमें धमका नहीं सकता। उन्होंने पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा कि रूस की सेना हर समय जंग के लिए तैयार है।

विक्ट्री डे परेड में 9 हजार से ज्यादा सैनिकों ने हिस्सा लिया। इसमें यूक्रेन में लड़ चुके हैं सैनिक भी शामिल हुए। परेड में 70 से ज्यादा टैंक और बख्तर बंद गाड़ियां दिखाई दी। इसमें वर्ल्ड वॉर 2 में यूज हुआ T-34 टैंक के साथ इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइल, एस-400 एयर एयर डिफेंस सिस्टम और यार्स इटरकॉटिनल बैलिस्टिक मिसाइल शामिल थी।

पिछले साल खराब मौसम के चलते फ्लाईबाई को रद्द कर दिया गया है। ये परेड ऐसे समय में हो रही है, जब रूस को यूक्रेन से जंग में कड़ी टक्कर मिल रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक, जंग में अब तक रूस के 1 लाख सैनिक मारे जा चुके हैं।

पुतिन के भाषण के 4 अहम पॉइंट्स

पश्चिमी देश वर्ल्ड वॉर 2 के सबक को भूल रहे हैं। हमें याद है कि तब मॉस्को, लेनिनग्राद, रेजेव, स्टेलिनग्राद, कुर्स्क, खार्किव कीव और क्रीमिया तक खूनी लड़ाई लड़ी गई थी। नाजी जर्मनी ने बिना शर्त रात 11:01 आत्मसमर्पण किया था।

पुतिन ने चीन के लोगों की जापान के खिलाफ लड़ाई को भी याद किया।

पुतिन ने कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा। हमारी मातृभूमि का भविष्य हम पर निर्भर है।

अभिमान से भरे पश्चिमी देश दुनिया को जंग में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। रूस ऐसा नहीं होने देगा।

हमारे परमाणु हथियार हमेशा इस्तेमाल के लिए तैयार हैं।

रूस-यूक्रेन के बीच 2 साल से ज्यादा समय से जंग जारी

24 फरवरी 2024 को दो साल पूरे रूस-यूक्रेन जंग को हो गए थे। 2 साल पहले इसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ​ने यूक्रेन पर हमला किया था। पुतिन ने उस समय इसे मिलिट्री ऑपरेशन बताया था। इस हमले में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा है। ये लोग अब अन्य देशों में रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं। 65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही बेघर हो गए हैं।

यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 18,500 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है। इस बीच अमेरिका ने रूस की 500 रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए था। इधर, रूस ने भी यूरोपियन यूनियन (EU) की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.