अडानी पर अमेरिकी कोर्ट में केस, पूर्व अटॉर्नी जनरल ने बताया अभियोग में कहां-कहां है नाम, आप भी जान लें

Updated on 27-11-2024 05:19 PM
नई दिल्ली: कथित तौर पर रिश्वत देने और धोखाधड़ी के आरोप में घिरे गौतम अडानी को लेकर पूर्व अटॉर्नी जनरल और सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि अमेरिकी अभियोग में गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और विनीत एस. जैन का नाम पांच मामलों में है, लेकिन 'असल' में ये नाम तीन मामलों में हैं।

उन्होंने कहा, 'पहला और पांचवां मामला बाकी मामलों से ज्यादा महत्वपूर्ण है, लेकिन इनमें से किसी में भी अडानी और उनके भतीजे पर आरोप नहीं है। पहला मामला गौतम अडानी और सागर अडानी को छोड़कर कुछ अन्य लोगों के खिलाफ है।'

क्या है पहला और पांचवां मामला?

रोहतगी ने कहा कि पहला मामला यह है कि अमेरिकी संसद में विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम का उल्लंघन करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि इस आरोप में गौतम अडानी और सागर अडानी का नाम नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि पांचवां मामला न्याय में बाधा डालने से संबंधित है। इसमें भी गौतम अडानी या उनके दो अधिकारियों का नाम नहीं है। रोहतगी ने कहा कि आरोपों में उस व्यक्ति या संस्था का उल्लेख नहीं है जिसे रिश्वत दी गई है, जबकि ये आरोपपत्र में जरूरी है।

रिश्वत देने के मामले में कही यह बात

रोहतगी ने कहा, 'आपको यह स्पष्ट रूप से कहना होगा कि किस व्यक्ति ने क्या काम किया है और किस शख्स ने किसे रिश्वत दी है। यह आरोपपत्र आरोप लगाता है कि अडानी ने बिजली की खरीद से संबंधित भारतीय संस्थाओं को रिश्वत दी है। लेकिन मुझे इस अभियोग में एक भी नाम या विवरण नहीं मिला कि रिश्वत किसे दी गई और किस तरह से दी गई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.