क्या पति-पत्नी दोनों पीएम किसान योजना का ले सकते हैं फायदा, 18वीं किस्त आने से पहले जान लिजिए

Updated on 15-09-2024 02:24 PM

 इंदौर।  केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम में अन्नदाताओं को वार्षिक छह हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है। यह रकम सीधे बैंक खाते में जमा की जाती है।


एक वर्ष में किसानों के अकाउंट में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त आती है। यानी हर चार महीने के बाद कृषकों के खाते में पैसे आते है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियम के अनुसार, स्कीम का लाभ परिवार के सिर्फ एक सदस्य को मिलता है। ऐसे में सवाल उठता है कि परिवार में पति-पत्नी में से किसे पीएम किसान योजना का लाभ मिलेगा। आइए हम आपको बताते हैं।


पति-पत्नी में से लाभ किसे मिलेगा


पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, स्कीम का फायदा परिवार के सिर्फ एक सदस्य को मिलता है। ऐसे में पति-पत्नी में उसे ही योजना का लाभ मिलेगा, जिसके नाम जमीन की रजिस्ट्री है। पीएम किसान का लाभ पाने के लिए जमीन का वेरिफिकेशन करवाना जरूरी है।


कब आएगी 18वीं किस्त


जून में किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त मिली थी। अब कृषकों को 18वीं किस्त का इंतजार है। योजना की अगली किस्त अक्टूबर या नवंबर में आ सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


ई-केवाईसी करवाना है जरूरी


पीएम किसान स्कीम का लाभ उन कृषकों को मिलेगा, जिन्होंने ई-केवाईसी करवाया है। नियमों के मुताबिक योजना का फायदा उन किसान भाइयों को मिलेगा जिनका ई-केवाईसी पूरा होगा। पीएम किसान स्कीम की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जाकर केवाईसी करवा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
 17 March 2026
नई दिल्‍ली: हार्वर्ड के गुरु-चेले ने चाय बेचकर करोड़ों का साम्राज्‍य खड़ा किया है। बेंगलुरु से इसकी शुरुआत हुई। 'चाय पॉइंट' के रूप में। अमूलीक सिंह बिजराल और तरुण खन्‍ना ने…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में पैदा हुए तनाव ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण भारतीय रिफाइनरों…
 17 March 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 1000 रुपये से अधिक तेजी आई है जबकि चांदी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय एक्सपोर्ट पर अभी भी दिखाई दे रहा है। ज्यादा टैरिफ के बीच अमेरिका को निर्यात घटने का सितंबर से शुरू हुआ सिलसिला जारी रहा।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई टाइट हो गई है। इससे भारत में खासकर एलपीजी की काफी दिक्कत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से…
 17 March 2026
नई दिल्ली: क्या सोना, चांदी और क्रिप्टोकरेंसी का बुलबुला फूटने वाला है? 'रिच डैड, पुअर डैड' किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ( Robert Kiyosaki ) ने इसे लेकर भविष्यवाणी की है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसका असर कई ऐसे स्टॉक्स पर भी पड़ा है जिन्होंने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इसमें एक…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव पैदा हो गया है। इसके चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों का आना काफी मुश्किल हो रहा है।…
Advt.