चीन के साथ व्यापार घाटा 100 अरब के पार, आयात ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, एक्सपोर्ट में दूसरे मार्केट्स पर नजर
Updated on
17-03-2026 01:13 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय एक्सपोर्ट पर अभी भी दिखाई दे रहा है। ज्यादा टैरिफ के बीच अमेरिका को निर्यात घटने का सितंबर से शुरू हुआ सिलसिला जारी रहा। कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक फरवरी में यह सालाना आधार पर 12.88% घटकर 6.88 अरब डॉलर रहा। अमेरिका का 10% टैरिफ 24 फरवरी को लागू हुआ था। उसके पहले 50% टैरिफ था। वहीं दूसरी ओर चीन को एक्सपोर्ट यानी निर्यात 32.37% बढ़कर 1.67 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 30.5% बढ़कर 11.95 अरब डॉलर का रहा।
चीन के साथ एक्सपोर्ट बढ़ने से भारत का व्यापार घाटा भी बढ़ गया है। चीन के साथ व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में 100 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। वहीं देश का एक्सपोर्ट पिछले साल सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर में घटा था और इस साल जनवरी में भी इसमें गिरावट आई। हालांकि, नवंबर महीने में एक्सपोर्ट 22.61 फीसदी बढ़ा था।
मार्च में दिखेगा कम टैरिफ का असर
अमेरिका में अगस्त महीने से भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा रहा था। लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले में इस टैरिफ को निरस्त कर दिए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 फरवरी से सभी देशों पर 150 दिन के लिए 10 प्रतिशत शुल्क लागू कर दिया। ऐसी स्थिति में अमेरिकी शुल्क में नरमी का प्रभाव मार्च महीने के व्यापार आंकड़ों में ही दिखाई देने की संभावना है।
आयात में हुई बढ़ोतरी
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में अमेरिका से भारत का आयात 36.53 फीसदी बढ़कर 4.48 अरब डॉलर हो गया।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि में अमेरिका को भारत का निर्यात 3.84 फीसदी बढ़कर 79.29 अरब डॉलर रहा। इस दौरान अमेरिका से आयात 15.65 फीसदी बढ़कर 48.4 अरब डॉलर हो गया।
फरवरी में चीन को भारत का निर्यात 32.37 फीसदी बढ़कर 1.67 अरब डॉलर रहा, जबकि वहां से आयात 30.49 फीसदी बढ़कर 11.95 अरब डॉलर हो गया।
अप्रैल-फरवरी अवधि में चीन को निर्यात 37.66 फीसदी बढ़कर 17.54 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 15.21 फीसदी बढ़कर 119.55 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार घाटा 102.01 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
इन देशों को बढ़ गया एक्सपोर्ट
डेटा के मुताबिक पिछले महीने भारत के निर्यात में जर्मनी, हांगकांग, इटली, नेपाल, फ्रांस, ब्राजील, स्पेन, बेल्जियम, मलेशिया और वियतनाम जैसे बाजारों में तेजी आई। हालांकि, ब्रिटेन, नीदरलैंड, सऊदी अरब, बांग्लादेश, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को निर्यात में गिरावट आई।आयात के मोर्चे पर फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), रूस, जर्मनी, थाइलैंड और कतर से होने वाले आयात में कमी आई। लेकिन सऊदी अरब, इराक, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया से आयात बढ़ा। भारत सोने का आयात मुख्य रूप से स्विट्जरलैंड से करता है। फरवरी में वहां से स्वर्ण आयात करीब सात गुना होकर 2.71 अरब डॉलर हो गया।
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर खास रोशनी डाली। जल्द ही इसके टॉप…
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…