PAK मूल के बिजनेसमैन बोले- मोदी भारत के बेहतरीन लीडर

Updated on 15-05-2024 01:43 PM

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन साजिद तरार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ताकतवर नेता बनाया है। बिजनेसमैन ने कहा है कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एक दिन पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिल सकेगा।

न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत करते हए तरार ने कहा, "मोदी एक अद्भुत नेता हैं। वह एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने तनाव के बावजूद पाकिस्तान का दौरा किया और अपनी राजनीतिक इमेज को जोखिम में डाला। मुझे उम्मीद है कि मोदी जी पाकिस्तान के साथ फिर बातचीत करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू होगा। एक शांतिपूर्ण पाकिस्तान भारत के लिए भी अच्छा है।"

एक सवाल का जबाव देते हुए तारिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे, यह सभी जगह दिख रहा है। इसी के साथ वे तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

भारतीय लोकतंत्र से सीखेंगे लोग
साजिद तरार 1990 के दौरान बिजनेस के लिए पाकिस्तान से अमेरिका चले गए थे। हालांकि अभी भी उनके पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध हैं। तरार ने कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह एक चमत्कार से कम नहीं है कि 97 करोड़ से ज्यादा लोग भारत में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं वहां मोदी जी की लोकप्रियता देख रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि 2024 में भारत का जो विकास हुआ वह अद्भुत है। यह दुनियाभर के देशों के लिए एक मिसाल है। तरार ने कहा, "आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से बहुत कुछ सीखेंगे।"

'पाकिस्तान में सरकार के पास पैसे नहीं, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे'
पाकिस्तान की आर्थिक तंगहली के सवाल पर जवाब देते हुए तरार ने कहा, "पाकिस्तान आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इस कारण से PoK समेत देश के कई हिस्सों में अशांति पैदा हो गई है। मंहगाई तेजी से बढ़ी है, पेट्रोल-बिजली के कीमतें आसमान छू रही हैं, IMF टैक्स बढ़ाना चाहता है और हम निर्यात करने में सक्षम नहीं हैं।"

उन्होंने कहा कि PoK में बिजली बिलों में बढ़ोतरी की वजह से लोग गुस्से में हैं। तरार ने PoK के लोगों को आर्थिक मदद देने के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के फैसले पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है इसके लिए पाकिस्तान के पास पैसा कहां से आएंगे। अभी पाकिस्तान IMF से नए पैकेज पर चर्चा कर रहा है। देश वित्तीय संकट से गुजर रहा है, लेकिन जमीनी मुद्दे पर किसी तरह की चर्चा नहीं हो रही है।

इस बार में बात नहीं की जा रही कि निर्यात कैसे बढ़ाया जाए, आतंकवाद पर कैसे काबू पाया जाए, और कानून व्यवस्था कैसे सुधारी जाए। फिलहाल तो पूरे पाकिस्तान में POK जैसी अशांति है। हम चाहते हैं कि हमें कोई ऐसा नेतृत्व मिले जो हमारे मुद्दों का हल निकाल सके।

पंजाब प्रांत में हुआ साजिद तरार का जन्म
साजिद तरार अमेरिका के बाल्टीमोर के एक बिजनेसमैन है। उनका जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन शहर में हुआ था। साजिद 1990 में बिजनेस बढ़ा अमेरिका चले गए और वहीं बस गए। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बाल्टीमोर से अपनी LLM की डिग्री पूरी की।

साजिद एक नॉन प्रॉफिट प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन सेंटर फॉर सोशल चेंज चलाते हैं। वह डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक है और रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े हुए है। साजिद तरार एक इन्फ्लुएंसर, एनालिस्ट और साउथ एशिया मामलों के विशेषज्ञ भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.