इस तीन दिवसीय आयोजन के विभिन्न सत्रों में बुंदेली संगीत, नृत्य, गायन और काव्य पाठ के विशेष कार्यक्रम होंगे। साथ ही बुंदेली लोक-संस्कृति और बुंदेलखंड के विकास पर चर्चाएं की जाएंगी।
यह है कार्यक्रम का शेड्यूल
31 अगस्त, शनिवार
- अभिनेता मुकेश तिवारी के साथ बुंदेली संवाद।
- पंचायत की अभिनेत्री सांविका (रिंकी) के साथ बुंदेली पंचायत।
- ओरछा के कवि सुमित के साथ बुंदेली महिमा संवाद।
- स्टैंडअप कॉमेडियन जय विजय सचान के साथ बुंदेली संवाद।
1 सितंबर, रविवार
- बुंदेली फिल्मों का प्रदर्शन, बुंदेली युवा कवि एवं यूट्यूबर्स की प्रस्तुति।
- इंडियन आइडियल फैम वैशाली रैकवार की प्रस्तुति।
- बुंदेली गायक सुमित दुबे, पवन तिवारी और बाघेश्वर धाम गायक खनिज चौहान की प्रस्तुति।
- कवियत्री अनामिका जैन अम्बर की काव्य प्रस्तुति।
- कथा वाचक विपिन बिहारी दास जी महाराज से बुंदेली संवाद।
- बुंदेली लोकगायक जित्तू खरे बादल और राई नृत्य की प्रस्तुति।
2 सितंबर, सोमवार
- बुंदेली आइडल सेमीफाइनल।
- विजन बुंदेलखंड पर संवाद।
- बुंदेली आइडल का फाइनल।
- बुंदेली क्विज।
- अभिनेता व साहित्यकार आशुतोष राणा के साथ संवाद।