दबंग डराते- धमकाते हैं... टाल क्षेत्र में घुड़सवार सुरक्षाकर्मी जरूरी, चुनाव आयोग से BJP की 16 सूत्री मांग और सुझाव

Updated on 04-10-2025 08:41 PM
पटना: चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दलों की बैठक में भाजपा ने तो मांगों की बौछार कर दी। बतौर बानगी सबसे अनूठा तो बीजेपी ने चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव 2025 एक चरण में कराने की मांग कर डाली। बीजेपी यही नहीं रुकी लगभग एक एक कर 16 मांगे गिना डाली। जानिए क्या क्या मांगा चुनाव आयोग से...। भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मतदाता सूची की तैयारी पारदर्शी एवं बेहतर तरीके से करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग को तथा सभी 38 जिला एवं 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए लगभग दो लाख बीएलए को सहभागिता के लिए बधाई दी। और फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आयोग से एक चरण में चुनाव कराने की अपनी मांग रखी है।


चुनाव आयोग से डिमांड

भाजपा ने मतदाताओं को चुनाव प्रारंभ होते ही वोटर स्लिप सही ढंग से बंटवाने और चुनाव के दौरान दियारा एवं टाल क्षेत्रों में घुड़सवार सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था की करने की मांग की है। इसके साथ ही चुनाव के दौरान नदी वाले इलाकों में नावों की सघन जांच करने की मांग की। मतदान के दो दिन पहले से नाव के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने , चुनाव के एक दिन पूर्व विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च कराने की भी मांग रखी है ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मतदान का प्रयोग कर सके। चुनाव के दिन जिला एवं विधानसभा क्षेत्र का बॉर्डर सील रखने की भी मांग भाजपा ने चुनाव आयोग से की है। भाजपा ने सभी मतदान भवन पर सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सभी मतदान भवन एवं मतदान केन्द्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सुनिश्चित कराने तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों के मतदान की वेब कास्टिंग की व्यवस्था कराने की मांग की है।

टेबल की संख्या बढ़ाने की मांग

‎इसके अलावा भाजपा ने सिंगल विंडो सिस्टम के टेबल की संख्या भी बढाने, सभी आब्जर्वर माइक्रो ऑब्जर्वर ऑब्जर्वर इत्यादि के रहने का स्थान टेलीफोन नम्बर, मोबाइल नम्बर, फैक्स नम्बर, ईमेल आईडी आदि को समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने की भी मांग की। भाजपा ने मतदान केन्द्र के विभिन्न धार्मिक स्थल के पास होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार आयोग को इससे जुड़े शिकायत करने के बाद भी इन मतदान केन्द्र को नहीं बदला जा रहा है। ये सभी मतदान केन्द्र आज से 30 वर्ष पूर्व से बने हुए हैं। चुनाव के पूर्व इन सभी मतदान केन्द्रों की जांच कर नये सरकारी भवन में मतदान केन्द्र स्थित कर दिया जाय, जो मतदाता के घर से नजदीक भी होगा और इसे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा।

बीजेपी ने रखी शिकायत

भाजपा ने यह भी शिकायत रखी है है कि अति पिछड़ा, दलित एवं कमजोर तबकों के लोगों को दबंगों द्वारा डरा धमकाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है। मतदान से दो दिन पहले से ही ऐसे प्रमुख बस्तियों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की सघन गश्ती सुनिश्चित कराने की मांग भी की गई है। ‎बिहार भाजपा ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एसएमएस एवं आईवीआरएस कॉल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा एसएमएस के माध्यम से भी मतदाता को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने और चुनाव आयोग द्वारा 1950 के नियम के तहत मतदाता के घर से मतदान केन्द्र की अधिकतम दूरी दो किलोमीटर पर विचार करने का आग्रह किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.