भाई या भाजपा...! राज ठाकरे ने परिवार संग मातोश्री में किया स्नेह भोज, स्थानीय निकाय चुनावों में किसके साथ रहेगी मनसे?

Updated on 13-10-2025 12:30 PM
मुंबई: बिहार में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच महाराष्ट्र में भी स्थानीय निकाय चुनावों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में सभी दल अपने हिसाब से तैयारियों में जुटे हैं लेकिन ठाकरे ब्रदर्स ( उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। राज ठाकरे की अगुवाई वाली मनसे लोकसभा चुनावों में बीजेपी के साथ रही थी। इसके बाद हुए विधानसभा में चुनावों में अकेली उतरी थी। अब चर्चा है कि जिस तरह से दोनों भाईयों के अलग होने के बाद बर्फ पिघली है। उसके बाद चर्चा है कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी और मनसे स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगे। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर बीजेपी से ज्यादा चिंता एकनाथ शिंदे की बढ़ेगी। इसलिए मुंबई में शिवतीर्थ और मातोश्री की राजनीतिक हलचल सभी की नजरें टिकी हैं।


मातोश्री में भोजन के साथ तीन घंटे चर्चा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को शिवसेना (यूबीटी) के पक्षप्रमुख उद्दव ठाकरे से उनके आवास मातोश्री पर जाकर मुलाकात की। दोनों की मुलाकात को लेकर फिर सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों का कहना है कि राज ने उद्धव के साथ करीब तीन घंटे तक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। राज ठाकरे रविवार को अपने परिवार के साथ मातोश्री गए और उद्धव से बातचीत की। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में दोनों भाइयों की यह दूसरी मुलाकात है। इस बारे में राज ने बताया कि 'मेरी मां मेरे साथ हैं। यह पारिवारिक मुलाकात और स्नेहभोज था। पिछले दो महीने में दो भाई छह बार मिल चुके हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि राज ठाकरे अपने बेटे अमित ठाकरे की हार के लिए शिंदे को जिम्मेदार मानते हैं। उनके मन में बीजेपी को लेकर उतनी कड़वाहट नहीं है।
कहां तक पहुंची गठबंधन की बात?
ठाकरे बंधुओं के गठबंधन की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। यूबीटी सांसद संजय राऊत दावा कर चुके हैं कि राज्य की पांच मनपाओं में दोनों दलों के साथ आने की लगभग सहमति बन चुकी है। महाराष्ट्र के राजनीतिक विश्लेषक दयानंद नेने कहते हैं इसमें कोई शक नहीं है कि महाराष्ट्र में हिंदूओं के दिलों पर राज करने वाले बाल ठाकरे का प्रभाव नहीं है। बिल्कुल है, लेकिन पिछले सालाें में राजनीति जैसे बदली है। उसके बाद अगर इन चुनावों में अगर दोनों भाई साथ आते हैं तो ठाकरे सरनेम को टेस्ट होगा, क्योंकि शिवसैनिक बंटे हुए हैं। शिवसेना यूबीटी और मनसे का प्रभाव एक साथ एक ही एरिया और एक ही वोट बैंक पर है। ऐसे में कितनी ताकत बढ़ेगी? यह चुनावों में साफ हो जाएगी। नेने कहते हैं अगर उद्धव ठाकरे को जमीन बचानी है तो उन्हें मेहनत करनी होगी। इसके साथ राज ठाकरे को विश्वसनीयता खड़ी करनी होगी, जो उन्हें पिछले सालों में गंवाई है। नेने कहते हैं कि दिलचस्प यह है कि मुंबई 227 वार्ड हैं। ऐसे में अगर यूबीटी मनसे साथ आते हैं तो MVA का क्या होगा? इसका उत्तर मिलना बाकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.