सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की प्रदेशस्तरीय कार्यशाला आज, विधायक व सांसद भी होंगे सम्मिलित

Updated on 21-08-2024 01:07 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में सदस्यता अभियान की रूपरेखा और अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने के तरीकों पर बात की जाएगी। उपस्थित सदस्यों से सुझाव भी लिए जाएंगे।इस कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहेंगे। इसके साथ-साथ पार्टी के प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, विभागों के प्रदेश संयोजक, महापौर, जिला पंचायत, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला सदस्यता अभियान टोली ओर नगर पालिका अध्यक्ष शामिल होंगे। सदस्यता अभियान का पहला चरण एक से 25 सितंबर तक चलेगा। वहीं दूसरे चरण में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक नए सदस्यो को जोड़ने का अभियान चलेगा।

पिछली बार बनाए थे 95 लाख सदस्य

भाजपा ने पिछली बार मध्य प्रदेश में 95 लाख सदस्य बनाए थे। इस बार ढाई करोड़ लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य तय किया है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि जिनकी छवि अच्छी नहीं है या जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है, ऐसे लोगों को पार्टी की सदस्यता नहीं दी जाएगी।

कांग्रेसियों का भी स्वागत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भी पार्टी में आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है लेकिन पार्टी छोड़ गए कार्यकर्ताओं की वापसी अनुशासन समिति के निर्णय पर निर्भर करेगी। मिस्ड काल के अलावा क्यू आर कोड को स्कैन करके भी पार्टी की सदस्यता लेने का मौका दिया गया है। नमो एप और पार्टी की वेबसाइट पर भी सदस्यता की सुविधा मिलेगी।

सर्वसमावेश पर जोर

विष्णुदत्त ने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डाक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।

चलेगा बैठकों का दौर

भाजपा की आज होने वाली प्रदेशस्तरीय कार्यशाला के बाद 22, 23, 24 अगस्त को सभी जिलों की कार्यशालाएं होंगी। मंडलों की कार्यशाला 25, 26, 27 अगस्त को होंगी। प्रदेश के लगभग 11 हजार शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाओं का आयोजन 28 और 29 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त को प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर एक साथ संगठन पर्व संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

टोलियां संभालेंगी संचालन का दायित्व

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यता और संगठन के चुनाव के राष्ट्रीय स्तर से लेकर हर स्तर पर टोलियों का गठन किया जा रहा है, जो इस अभियान के संचालन का दायित्व संभालेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े इस अभियान के प्रभारी हैं। मध्य प्रदेश में प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी इसके प्रभारी होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश शासन की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल इस टोली में शामिल होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.