भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर 'कॉरपोरेट दलाली' का आरोप, राहुल-जयराम रमेश से पूछे सवाल
Updated on
23-09-2025 01:01 PM
नई दिल्लीः भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पर 'कॉरपोरेट दलाली' और को विदेशी बैंकों में जमा करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को देश बेचने का ठेकेदार करार देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से सवाल किया कि क्या उन्होंने यह जिम्मेदारी ले रखी है? निशिकांत दुबे ने मंगलवार को एक्स पर कुछ डॉक्यूमेंट शेयर करते हुए राहुल गांधी और जयराम रमेश से सवाल किए।
राहुल-जयराम रमेश से पूछे सवाल
उन्होंने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी की ' कॉरपोरेट दलाली ' और 'भारतीय पैसे' को स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा करने की कहानी राहुल गांधी आपकी जुबानी, 19 मार्च 1985 को जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री और विश्वनाथ प्रताप सिंह वित्त मंत्री थे। मुंबई एयरपोर्ट पर दो व्यक्तियों (अमीन साहब और नानावती) के पास से लगभग 3.5 लाख अमेरिकी डॉलर (तत्कालीन मूल्य के हिसाब से आज करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक) जब्त किए गए थे। वित्त मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने लोकसभा में स्पष्ट किया था कि यह पैसा मुरुगेश जयकृष्ण का है।
आप लोगों ने देश बेचने का ठेका ले रखा है?
भाजपा सांसद ने दावा किया कि जयकृष्ण गुजरात में व्यापार करने वाला कांग्रेस का कार्यकर्ता था, जिसने गुजरात विधानसभा चुनाव में 65 लोगों को 10-10 लाख रुपए दिए। अहमदाबाद में 50 एकड़ जमीन मात्र 1 रुपए में दी और 1982 के एशियाई खेलों के लिए पूरा गेम्स विलेज बनवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात औद्योगिक विकास निगम और गुजरात खाद निगम के अध्यक्ष रहे मुरुगेश जयकृष्ण को बैंक ने 'फोन बैंकिंग' से लोन दिया, जबकि 16 कपड़ा मिलें धन की कमी से बंद हो रही थीं। निशिकांत दुबे ने इसे कांग्रेस की 'कॉरपोरेट दलाली' का प्रतीक बताते हुए जयराम रमेश से भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने देश बेचने का ठेका ले रखा है?
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…