गढ़ गंगा में स्नान कर रहे थे बीजेपी नेता शिवकुमार शर्मा, अचानक हार्ट अटैक आया, हो गई मौत
Updated on
05-11-2025 01:30 PM
मेरठ/हापुड: गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे गंगा स्नान मेले के दौरान मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने भाजपा परिवार को गमगीन कर दिया। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के पश्चिम उत्तर प्रदेश के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा (60) का गंगा स्नान के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। कुर्सी पर बैठे-बैठे उन्होंने अंतिम सांस ली
मूलरूप से साधन निवासी शिवकुमार शर्मा वर्तमान में अपनी पत्नी मंजू, बेटे राहुल और आशु के साथ पल्लवपुरम फेज दो, मेरठ में रह रहे थे। कुछ महीने पहले ही पैर में गंभीर बीमारी के कारण उनका एक पैर काटना पड़ा था, इसके बावजूद वह पार्टी के कार्यों में सक्रिय बने रहे। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता और श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के बेहद करीबी माने जाते थे।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह वह अपनी पत्नी मंजू के साथ गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। वहां वह पंडित सुनील भराला के कैंप में ठहरे हुए थे। गंगा में कुर्सी पर बैठकर स्नान करते समय अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई।
इस घटना की खबर मिलते ही भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्तब्ध रह गए। पूरे संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ के पल्लवपुरम स्थित आवास पर लाया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। शव को भाजपा के झंडे में लपेटकर अंतिम यात्रा निकाली गई।
पल्हैड़ा स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें विधायक अमित अग्रवाल, पंडित सुनील भराला, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज राठी, अजय भारद्वाज, पुष्कर चौहान, अंकुर मुखिया, राजीव भारद्वाज, रवि चौधरी, रविंद्र शर्मा, रविंद्र जाटव, महेंद्र प्रजापति, संजय, नमन भारद्वाज और मनोज शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि शिवकुमार शर्मा एक समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके अचानक निधन से भाजपा परिवार ने एक कर्मठ साथी को खो दिया है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…