माफी मांगें बीजेपी नेता बंदी संजय, बीआरएस नेता केटीआर ने केंद्रीय मंत्री पर ठोंका 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा
Updated on
16-09-2025 02:48 PM
हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलए के. टी. रामाराव (केटीआर) ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। हैदराबाद के सिटी सिविल कोर्ट में दायर मुकदमे में उन्होंने 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। केटीआर का आरोप है कि बंदी संजय ने उनके खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानि करने वाले आरोप लगाए हैं।
सभी प्लेटफॉर्म से कंटेंट हटाने की मांग
बीजेपी नेता बंदी संजय ने 8 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केटीआर पर तेलंगाना के स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच (एसआईबी) के दुरुपयोग, अवैध फोन टैपिंग और वित्तीय अनियमितताओं में शामिल होने के आरोप लगाए थे। ये आरोप कई टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर भी दिखाए गए। केटीआर ने सभी प्लेटफॉर्म से मानहानि करने वाले कंटेंट को हटाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने संजय से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है।
'बंदी संजय ने राजनीतिक बदले की भावना से लगाए आरोप'
केटीआर का कहना है कि बंदी संजय ने राजनीतिक बदले की भावना से ये आरोप लगाए हैं। उनका मकसद केटीआर की छवि खराब करना है। उन्होंने आगे कहा कि 11 अगस्त को बंदी संजय को कानूनी नोटिस भी भेजा था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। केटीआर ने कहा जिसकी वजह से उनको कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
कोर्ट जल्द करेगा इस मामले की सुनवाई
केटीआर ने कहा, "एक निर्वाचित केंद्रीय मंत्री द्वारा इस तरह की गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणी करने से जनप्रतिनिधियों की विश्वसनीयता, गरिमा और विश्वास पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।" यह मामला हैदराबाद के सिटी सिविल कोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने दायर किया गया है। कोर्ट जल्दी ही इस पूरे मामले की सुनवाई करेगा।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…