बाइनेंस के फाउंडर चांगपेंग झाओ को 4 महीने की जेल:एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कानूनों के उल्लंघन पर हुई सजा

Updated on 02-05-2024 01:20 PM

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस के फाउंडर और पूर्व CEO चांगपेंग झाओ को चार महीने जेल की सजा सुनाई गई है। झाओ को अमेरिका के एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कानूनों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। अमेरिका के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज रिचर्ड जोन्स ने यह सजा सुनाई है।

कोर्ट ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर 4.32 बिलियन डॉलर (करीब 36,068 करोड़ रुपए) का फाइन भी लगाया है। जबकि, झाओ ने 50 मिलियन डॉलर (करीब 417 करोड़ रुपए) जुर्माने के साथ-साथ US कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन को 50 मिलियन डॉलर का पेनल्टी भरा है।

इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों को फायदा पहुंचाने का आरोप
विपक्ष के वकील ने कोर्ट में कहा कि बाइनेंस ने क्रिमिनल्स को फायदा पहुंचाने वाला एक 'वाइल्ड वेस्ट' मॉडल अपनाया। इस मॉडल के जरिए हमास, अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट सहित बड़े आतंकी संगठनों के एक लाख संदिग्ध ट्रांजैक्शन को रिपोर्ट ही नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा, झाओ के एक्सचेंज ने चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज मटेरियल के व्यापार को सपोर्ट किया और इससे हुई रैंसमवेयर इनकम का एक बड़ा हिस्सा खुद भी रखा।

झाओ बोले- मैं एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट को लागू करने में विफल रहा
सजा सुनाए जाने से पहले झाओ ने जज से कहा, 'मुझे खेद है। मेरा मानना ​​है कि जिम्मेदारी लेने का पहला कदम गलतियों को पूरी तरह से पहचानना है। यहां मैं एंटी-मनिलॉन्ड्रिंग एक्ट को लागू करने में विफल रहा, मुझे उस गलती की गंभीरता का एहसास हुआ है।'

जेल जाने वाले सबसे अमीर व्यक्ति
क्रिप्टो मार्केट में चांगपेंग झाओ को CZ के नाम से जाना जाता है। झाओ अमेरिका में और संभवतः दुनियाभर में जेल जाने वाले सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार झाओ की नेटवर्थ 43 बिलियन डॉलर करीब (3.59 लाख करोड़ रुपए) है।

₹35 हजार करोड़ लगा था जुर्माना
पिछले साल नवंबर में अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस पर 4.3 बिलियन डॉलर (करीब 35 हजार करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाते हुए कहा था, 'अपने अपराधों के कारण बाइनेंस दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बना।

उन्होंने कहा था कि अब यह अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े कॉर्पोरेट पेनाल्टीज में से एक का भुगतान करेगा।' इसके बाद झाओ को अपनी ही कंपनी से इस्तीफा देना पड़ा था। साथ ही अगले 3 साल तक कंपनी में कोई मैनेजमेंट पोजिशन भी होल्ड करने पर रोक लगा दी गई थी।

2017 में हुई थी बाइनेंस की शुरुआत
बाइनेंस की शुरुआत 2017 में हुई थी। बाइनेंस के इकोसिस्टम में कई क्रिप्टोएक्सचेंज हैं, जिसका इसने अधिग्रहण किया है और उन्हें बनाया है। इसके अलावा इसके पास खुद की क्रिप्टोकरेंसी, कई क्रिप्टो वॉलेट और नई क्रिप्टोकरेंसी को लॉन्च करने वाला एक लॉन्चपैड भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.