बेंगलुरु में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का नहीं, फेंकने का चल रहा कैंपेन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated on 31-10-2025 01:48 PM
बेंगलुरु : ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) और बेंगलुरु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (BSWML) ने शहर को साफ-सुधरा बनाने की एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत डोर टू डोर कूड़ा फेंका जा रहा है। आप सोच रहे होंगे की घर-घर जाकर कूड़ा उठाने की जगह फेंका जा रहा है? यह कैसा सफाई अभियान है? पर हां... ऐसा ही हो रहा है। दरअसल जो लोग अपने घरों आसपास कूड़ा फेंकते हैं। उन पर निगरानी की जा रही है और फिर कूड़ा उठाकर वापस उनके घर पर फेंका जा रहा है। अब तक बेंगलुरु में लगभग 190 घरों के दरवाज़ों के ठीक बाहर कचरा डाला जा चुका है।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस सख्त कार्रवाई से सार्वजनिक रूप से कूड़ा फेंकने पर रोक लग रही है, लेकिन निवासियों में इस तरीके को लेकर तीखी राय है। बनसवाड़ी निवासी रमेश कुमार ने कहा कि यह अच्छी बात है क्योंकि लोग अब सावधानी बरत रहे हैं और कचरा बाहर नहीं फेंक रहे हैं, उन्हें डर है कि कहीं यह उनके दरवाज़े पर वापस न फेंक दिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को आखिरकार एहसास हो गया है कि नगर निगम का काम गंभीर है।

कुछ जता रहे आपत्ति

बनसवाड़ी निवासी मूर्ति राव ने कहा कि लोग पढ़े-लिखे हैं, फिर भी वे ही कूड़ा फेंक रहे हैं, जबकि जो लोग अशिक्षित हैं, वे उनके बाद सफाई कर रहे हैं। लोगों को अपनी गलतियों के प्रति अधिक जागरूक होने की ज़रूरत है - इसे और ज़िम्मेदारी से संभाला जाना चाहिए। हालांकि, सभी लोग इस सज़ा से सहमत नहीं हैं। कई निवासियों का कहना है कि यह कदम कचरा संग्रहण प्रणाली की खामियों को नजरअंदाज करने तथा नागरिक प्राधिकारियों की कमियों के लिए लोगों को दंडित करने जैसा है।

प्रशासन पर भड़के लोग

कुछ निवासियों का दावा है कि कचरा संग्रहण में चूक या अनियमितता के कारण उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया गया। इंदिरानगर निवासी अखिल सिंह ने कहा कि हम सुबह कचरा देने के लिए मुश्किल से जाग पाते हैं और कभी-कभी सफाई कर्मचारी कचरा नहीं उठाते। जब हम कचरा अपने घर के दरवाज़े पर रखते हैं, तो वे हमारे घर से गायब हो जाते हैं- हम इसके लिए कैसे ज़िम्मेदार हैं? मेरे घर के सामने कचरा फेंकना कोई समाधान नहीं है

लोगों का दावा

नाइट शिफ्ट में काम करने वाले राहुल लाल ने भी इसी निराशा को दोहराते हुए कहा, 'मैं सुबह लगभग 2:30 बजे काम खत्म करता हूं और देर से उठता हूं। कभी-कभी जब मैं कचरा देने जल्दी आता हूं तो वे इसे लेने से मना कर देते हैं क्योंकि यह अलग-अलग नहीं होता। हम यह सब कैसे संभालेंगे? अपने घरों के बाहर कचरा फेंकना इसका समाधान नहीं है।'

जुर्माना लगाया जा रहा

बीएसडब्ल्यूएमएल के प्रबंध निदेशक कारी गौड़ा के अनुसार, कई जागरूकता अभियानों के बावजूद कचरा फैलाने पर रोक नहीं लग पाने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि हम एक कड़ा संदेश देने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उल्लंघन करने वालों पर 2,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।

घटे ब्लैक स्पॉट

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान, जिसने पहले ही कूड़े के ब्लैक स्पॉट को 869 से घटाकर 150 करने में मदद की है, उद्देश्यानुसार काम कर रहा है। लेकिन जैसे-जैसे बेंगलुरु नामकरण, शर्मिंदगी और डंपिंग की नैतिकता पर बहस कर रहा है, संदेश स्पष्ट है कि शहर उन लोगों के प्रति धैर्य खो चुका है जो उसकी सड़कों को कूड़ेदान की तरह इस्तेमाल करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.