बिहार ने रचा इतिहास, लिस्ट ए में पहली बार बने 550 रन, यहां देखें 5 सबसे बड़े टोटल की लिस्ट
Updated on
24-12-2025 02:25 PM
नई दिल्ली: भारत के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो चुका है। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेल रहे हैं। हालांकि, टूर्नामेंट के पहले दिन ही बिहार ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। बिहार ने वो कारनामा कर दिया जो आज तक कोई नहीं कर पाया। बिहार ने लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच आज यानी 24 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेला गया। इस मैच में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
बिहार ने ठोक डाले 574 रन
बिहार ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 574 रन बना डाले। बिहार के लिए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कमाल किया। उन्होंने 84 गेंदों का सामना कर 226.19 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 16 चौके और 15 छक्के लगाए। इसके अलावा आयुष आनंद लोहारुका ने भी शतक ठोका।
उन्बोंने 207.14 के स्ट्राइक रेट से 56 बॉल में 116 रन बनाए। आयुष ने 11 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके बाद बिहार के कप्तान साबिबुल गनी ने भी सेंचुरी लगाई। उन्होंने महज 40 बॉल में 320 के स्ट्राइक रेट से 128 रन ठोके। गनी ने अपनी पारी में 12 छक्के और 10 चौके लगाए। साकिबुल गनी ने 32 गेंद में शतक ठोका था। वह लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस तरह बिहार ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा टोटल बना डाला।
लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में बने 5 सबसे बड़े टोटल
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…