'बिग बॉस OTT' हुआ बंद, अब नहीं आएगा इसका चौथा सीजन, मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम
Updated on
20-01-2026 01:29 PM
विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' टीवी पर पिछले 19 साल से राज कर रहा है। इसको टक्कर देने के लिए OTT पर भी इसके तीन सीजन लाए गए थे, जो कि 1.5 से 2 महीने के थे। अब दर्शक अगर 'बिग बॉस OTT 3' के बाद इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं तो उसे खत्म कर दें। क्योंकि ऐसा नहीं होने वाला। मेकर्स ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है।
'बिग बॉस तक' के मुताबिक, Bigg Boss OTT हिंदी को अनिश्चित काल के लिए कैंसिल कर दिया गया है। मेकर्स ने ये फैसला किया है कि अब से हिंदी में सिर्फ एक 'बिग बॉस' प्रसारित किया जाएगा। और दर्शक उसे टीवी और ओटीटी दोनों ही जगह पर देख सकेंगे। मेकर्स नहीं चाहते कि दर्शक टीवी या डिजिटल तक सीमित रहें। वो लोग अब दोनों जगह पर एक ही शो देख पाएंगे। ठीक उसी तरह, जैसा 'बिग बॉस 19' के समय हुआ था।
'बिग बॉस OTT' के विनर्स और होस्ट
'बिग बॉस OTT सीजन 1' को करण जौहर ने होस्ट किया था और इसकी विनर दिव्या अग्रवाल बनी थीं। वहीं, 'बिग बॉस OTT सीजन 2' सलमान खान ने होस्ट किया था और विनर एल्विश यादव बने थे। फिर 'बिग बॉस ओटीटी 3' को अनिल कपूर ने होस्ट किया था और विनर सना मकबूल चुनी गई थीं। इसके बाद सीजन 4 को आना था, जो कि अब नहीं आएगा।
'बिग बॉस OTT' के रद्द होने पर रिएक्शन
दर्शक भी मेकर्स के फैसले को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अलग से ओटीटी वर्जन की जरूरत ही नहीं है, जब टीवी वर्जन को ओटीटी पर देख सकते हैं।' एक ने लिखा, 'बीबी ओटीटी का कोई औचित्य ही नहीं है, जब रेगुलर बिग बॉस ओटीटी पर स्ट्रीम होता है।'
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…