एसआईआर में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर की स्थिति खराब, 70 प्रतिशत भी नहीं हो पाया डिजिटाइजेशन

Updated on 28-11-2025 01:57 PM

भोपाल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे अभियान में मध्य प्रदेश के चारों महानगर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर की स्थिति खराब है। भोपाल प्रदेश में सबसे पिछड़ा है। 26 नवंबर की स्थिति में यहां मात्र 50 प्रतिशत डिजिटाइजेशन ही हो पाया है। इंदौर में 51 प्रतिशत, ग्वालियर में 55, जबलपुर में 66 प्रतिशत काम हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि महानगरों में मतदाता रुचि नहीं ले रहे। पता बदलने के कारण वे बीएलओ को मिल ही नहीं रहे। इस कारण दिक्कत आ रही है। मुरैना, भिंड, शिवपुरी, उज्जैन, सिंगरौली, सागर और बुरहानपुर में डिजिटाइजेशन 75 प्रतिशत से कम है।भारत निर्वाचन आयोग की डायरेक्टर व मप्र में एसआईआर की प्रभारी शुभ्रा सक्सेना ने भी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान महानगरों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने भोपाल कलेक्टर को यह तक कहा था कि गति नहीं बढ़ी तो कार्रवाई भी करनी पड़ सकती है। विशेष शिविर लगाकर एसआईआर फार्म भरवाने को कहा था।

चार करोड़ से अधिक गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन

गुरुवार शाम तक प्रदेश में औसत 84 प्रतिशत डिजिटाइजेशन यानी गणना पत्रकों की जानकारी अपलोड की जा चुकी है। उधर, अशोकनगर सौ प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाला पहला जिला बन गया। अन्य 12 जिलों में 90 प्रतिशत गणना पत्रक की जानकारी एसआईआर पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रदेश में काम तेजी से चल रहा है। गुरुवार शाम तक चार करोड़ 60 लाख से अधिक गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.