भोपाल जिला पंचायत की मीटिंग आज:सदस्य प्रतिनिधि की एंट्री नहीं; शिक्षा-सड़क मुद्दे पर हो सकता है हंगामा

Updated on 21-01-2026 11:44 AM
भोपाल, भोपाल जिला पंचायत की साधारण सभा की मीटिंग बुधवार को होगी। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचई, कृषि, पीडब्ल्यूडी, आदिम जाति, वन, महिला एवं बाल विकास विभागों की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले सामान्य प्रशासन समिति की मीटिंग में भी होगी। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सदस्यों के प्रतिनिधियों की एंट्री नहीं हो सकेगी। न ही साधारण सभा में वे शामिल हो सकेंगे।

मीटिंग का एजेंडा भी जारी कर दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचई, उद्यानिकी, आरईएस, पीडब्ल्यूडी, आदिम जाति, वन, महिला एवं बाल विकास, मत्स्योद्योग, पशु चिकित्सा, बिजली कंपनी समेत अन्य विभागों के कामों की समीक्षा की जाएगी।

बता दें, गांवों में स्कूल शिक्षा, जर्जर सड़कों को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी पहले से देखने को मिल रही है। ऐसे में इस बैठक में भी हंगामा हो सकता है। अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर की अध्यक्षता में यह बैठक होगी।

इसलिए जरूरी है मीटिंग जानकारी के अनुसार, मीटिंग ही एक ऐसा प्लेटफार्म होता है, जब सभी विभागों के अफसरों से जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य रूबरू होते हैं। पिछली बैठकों में तो उपाध्यक्ष और सदस्यों की अधिकारियों पर भड़ास भी निकली थी। इसके बाद कामों में थोड़ी तेजी आई।

पहले सामान्य प्रशासन की बैठक बैठक बरखेड़ीकलां स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र में होगी। जिला पंचायत के मीटिंग हॉल का रिनोवेशन होने की वजह से बैठक यहां की जा रही है। दोपहर 1.30 बजे सामान्य प्रशासन समिति की बैठक होगी। इसके बाद साधारण सभा की मीटिंग आयोजित की जाएगी। दोनों में ही प्रतिनिधि मान्य नहीं होंगे। बैठक के एजेंडे में यह स्पष्ट लिखा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.