भोपाल एयरपोर्ट की अगले 3 साल में बदलेगी तस्वीर, 3416 मीटर लंबा होगा रनवे, बड़े विमानों के लिए रास्ता साफ

Updated on 26-02-2026 11:21 AM

भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट की तस्वीर अगले तीन साल में बदल जाएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिलने के बाद अब इसके रनवे के विस्तार की योजना है। लंबे समय बाद रनवे री-कार्पेटिंग का काम भी होगा। यह काम होने से भविष्य में वाइड बॉडी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग भी संभव होगी। एप्रैन एवं पार्किंग क्षमता में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। इस काम में एयरपोर्ट अथॉरिटी अगले तीन साल में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च करेगी।एयरपोर्ट के वर्तमान रनवे की लंबाई 2744 मीटर है। यह लंबाई बढ़ाकर 3416 मीटर करने का प्रस्ताव है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास इसके लिए अतिरिक्त जमीन पहले से ही उपलब्ध है। रनवे-12 की दिशा में विस्तार शुरू होगा। सन 2009 में नए टर्मिनल के निर्माण के समय अथॉरिटी ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए राज्य शासन के सहयोग से जमीन अधिग्रहित की थी। इस कारण अथॉरिटी को विस्तार में कोई परेशानी नहीं होगी। रनवे विस्तार का काम पूरा होने के बाद पूरे रनवे की री-कार्पेटिंग करने का प्रस्ताव है।

टायर फटने की घटनाएं नहीं होंगी

रनवे री-कार्पेटिंग होने से विमानों के टायर फटने की घटनाओं पर रोक लग जाएगी। हालांकि नए टर्मिनल पर एक बार टायर फटने की घटना के बाद री-कार्पेटिंग कराई गई थी। इसके बाद कोई ऐसी घटना नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से अथॉरिटी विस्तार के बाद पूरे रनवे की री-कार्पेटिंग एवं मार्किंग कराने का निर्णय लिया है।

वाइड बॉडी विमान लैंड हो सकेंगे

रनवे विस्तार के बाद वाइड बॉडी विमान भी आसानी से लैंड हो सकेंगे। हाल ही में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रनवे टर्नपैड को चौड़ा किया है। अब विमान बोइंग ईबी-777 भी आसानी से लैंड हो सकते हैं। विमानों को मोड़ते समय वाइड एंगल की जरूरत होती है। रनवे विस्तार के बाद भारी-भरकम नेक्स्ट जनरेशन विमान भी लैंड हो सकेंगे। भविष्य में लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी आसानी से लैंड हो सकेंगी। एयरपोर्ट को इंटरनेशनल दर्जा मिल चुका है। इसी साल एक इंटरनेशनल उड़ान शुरू होने की संभावना है।

एप्रैन विस्तार होगा, क्षमता बढ़ेगी

एयरपोर्ट अथॉरिटी रनवे विस्तार के साथ ही एप्रैन विस्तार भी करेगी। वर्तमान में यहां 17 विमानों की पार्किंग है। भविष्य में यहां करीब दो दर्जन विमान पार्क हो सकेंगे। नाइट पार्किंग क्षेत्र विकसित होगा। इस समूचे काम पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.