बेंगलुरु की खस्ताहाल सड़कें, चिदंबरम बोले- दिक्कत पैसों की नहीं:काम की निगरानी की जाए

Updated on 22-10-2025 02:18 PM
बेंगलुरू, बेंगलुरु की खस्ताहाल सड़कों पर बायोकॉन चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ के ऑफर का कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने स्वागत किया है। चिदंबरम ने कहा, 'दिक्कत पैसों की नहीं, बल्कि काम के सही तरीके से न होने की है। सरकार को काम के ठेके के अलावा काम की निगरानी के लिए भी किसी कंपनी को ठेका देना चाहिए।'

दरअसल किरण शॉ ने 19 अक्टूबर को कहा था, "बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार बिगड़ता जा रहा है। अगर सरकार सड़कों की मरम्मत नहीं कर सकती, तो मैं खुद 10 सड़कें बनवा दूंगी।"

इस पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को बेंगलुरू में एक जनसभा में कहा था कि जिन लोगों ने यहां कारोबार शुरू किया है, वे आगे बढ़े हैं। बड़ा होने के बाद, वे भूल गए हैं कि वे किस स्तर से आगे बढ़े हैं।

चिदंबरम ने सुझाव दिया, 'ऐसे में काम की जिम्मेदारी तो ठेकेदार की होगी।। काम की गुणवत्ता और समय पर पूरा होने की जिम्मेदारी, निगरानी करने वाली कंपनी की होगी। अगर काम में देरी या गलती होगी तो उसका जुर्माना वही चुकाए।'

किरण शॉ और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच बेंगलुरु की खराब सड़कों को लेकर ऑनलाइन बहस के बाद मंगलवार को मजूमदार ने कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु के विकास के लिए सहयोग और समर्थन देने का भरोसा दिया।

किरण बेंगलुरु की सड़कों और सफाई की लगातार आलोचना करती रही हैं। सोशल मीडिया पर कई बार राज्य सरकार से सुधारात्मक कदम उठाने की अपील कर चुकी हैं।

मुलाकात के बाद शिवकुमार ने मीडिया से कहा कि किरण शॉ ने उद्योग जगत की ओर से बेंगलुरु के विकास में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। यह मुलाकात राज्य सरकार और उद्योग जगत के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.