मेड रखने से पहले सावधान! जिस घर में करतीं काम, वहीं कर देती थी माल की 'सफाई', बंगाल से धरी गईं जेठानी-देवरानी

Updated on 22-11-2025 12:43 PM
नोएडा: नौकरानी बनकर घरों में चोरी करने वाली देवरानी-जेठानी को सेक्टर-24 और सेक्टर-49 थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किया है। इनके पास से 85 लाख रुपये की जूलरी और दो लाख 89 हजार रुपये नकद मिले हैं।

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि सेक्टर-24 व सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के मकानों में घरेलू सहायिका बनकर दो महिलाओं ने चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इनका पता लगाकर पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी मामूनी जना उर्फ मोनी और आशा उर्फ मामोनी उर्फ मोनी यादव को अरेस्ट किया है।
मेदिनीपुर से पकड़ी गई दोनों मेड
उर्फ मोनी यादव ने पूछताछ में बताया कि वह और उसकी देवरानी पांच साल से लोगों के घर में मेड का काम मांगती है। काम मिलने के बाद दोनों घर में चोरी करने के बाद दोबारा उस जगह काम नहीं करने जाती। साथ ही चोरी किए माल को गलवाकर राह चलते लोगों को मजबूरी बता बेच देती थीं। उसने बताया कि सेक्टर-12 के पी ब्लॉक में एक घर से भी इसी तरह चोरी की थी।

आशा उर्फ मामोनी ने बताया कि वह अपने पति के साथ नोएडा रहने आई थी। यहां वह जेठानी के साथ मिलकर सेक्टर-49 में काम मांगने गई। काम मिलने के बाद उसी घर से जूलरी व नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस से बचने के लिए दोनों महिला परिवार के साथ पश्चिम बंगाल जाकर रहने लगीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.