BCCI ने किसी ऑस्ट्रेलियन को कोच का ऑफर नहीं दिया:जय शाह ने ऐसी खबर का खंडन किया

Updated on 24-05-2024 01:18 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने कहा है कि बोर्ड ने टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए किसी भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से संपर्क नहीं किया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर और पूर्व वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान रिकी पोंटिंग ने यह दावा किया था कि BCCI ने उन्हें टीम इंडिया के कोच बनने का ऑफर दिया है। हालांकि अब जय शाह ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है।

ANI के मुताबिक जय शाह ने एक बयान में कहा, न तो मैंने और न ही BCCI ने किसी भी ऑस्ट्रेलियाई को कोच बनने का ऑफर नहीं दिया है। वायरल हो रही खबरें गलत हैं। जब हम इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करते हैं तो टीम इंडिया के हेड कोच का पद सबसे अहम है। दुनिया में सबसे ज्यादा फैंस भारतीय टीम के हैं। इस काम में बहुत ज्यादा प्रोफेशनलिज्म की जरूरत है क्योंकि आप दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर्स के साथ काम करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, हम सही तरीके से और प्रतिभा के हिसाब से टीम इंडिया के लिए कोच चुनेंगे। हमारा ध्यान ऐसे शख्स को चुनने पर है जिसे भारत के क्रिकेट के बारे में गहराई से पता हो। वह डोमेस्टिक क्रिकेट के बारे में भी जानता हो ताकी वह टीम इंडिया को अगले स्तर पर ले जा सके।

पोंटिंग बोले- BCCI से हेड कोच का ऑफर मिला
इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने ICC रिव्यू से बातचीत के दौरान कहा था कि BCCI ने उनसे टीम इंडिया के हेड कोच के लिए संपर्क किया था, पर वह अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, उनका बेटा चाहता है कि वह इस जिम्मेदारी को लें।

लैंगर ने भी कहा था कि वे इस पद के लिए तैयार नहीं हैं
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच लैंगर ने हाल ही में कहा था कि वे भारतीय टीम के कोच बनने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने BBC स्टंप्ड पोडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा, मुझे पता है कि यह एक बड़ी भूमिका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ चार साल तक ऐसा करने के बाद, यह थका देने वाला काम है।

मैं केएल राहुल से बात कर रहा था। उन्होंने मुझे कहा कि अगर आपको लगता है कि IPL टीम में दबाव और राजनीति है, तो इससे हजार गुना भारत की कोचिंग है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी सलाह थी।

टीम इंडिया के हेड कोच के लिए अप्लाई करने की आखिरी डेट 27 मई है
बोर्ड ने 13 अप्रैल को देर रात उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन जारी किया था। हेड कोच पद के लिए अप्लाय करने की आखिरी तारीख 27 मई शाम 6 बजे तक है। टीम इंडिया के नए हेड कोच का कार्यकाल जुलाई 2024 से दिसंबर 2027 तक तीनों फॉर्मेट के लिए होगा।

नवंबर 2021 में हेड कोच बने थे द्रविड़
राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया गया, तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम ने फिर सेमीफाइनल खेला। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.