बांदा का कांशीराम स्मृति उपवन अब बनेगा बुंदेलखंड का पहला साइंस पार्क, UPCST ने दी मंजूरी, जानिए एक-एक बात
Updated on
04-11-2025 01:25 PM
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में नरैनी रोड स्थित करोड़ों की लागत से निर्मित कांशीराम स्मृति उपवन अब नए स्वरूप में नजर आएगा। करीब डेढ़ दशक से उपेक्षा और बदहाली झेल रहे इस उपवन को अब संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। बांदा विकास प्राधिकरण (बीडीए) के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ ने सहमति दे दी है। परिषद की दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को उपवन का स्थलीय निरीक्षण कर सात एकड़ भूमि का चयन किया, जहां बुंदेलखंड का पहला साइंस पार्क विकसित किया जाएगा।
वर्ष 2006 में तत्कालीन बसपा सरकार ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से 17 एकड़ क्षेत्रफल में कांशीराम स्मृति उपवन का निर्माण कराया था। इसमें 12 फीट ऊंची कांस्य मूर्ति, बच्चों के लिए आधुनिक झूले, पाथ-वे, लाइटें, बेंच, योगा स्थल और रैंप बनाए गए थे। लेकिन यह पार्क जनता के लिए कभी खोला ही नहीं गया। समय के साथ उपवन खंडहर में तब्दील हो गया, झूले और अन्य सामान चोरी हो गए व पूरे परिसर में झाड़ियां फैल गईं।वर्ष 2019 में तत्कालीन जिलाधिकारी हीरालाल ने इस उपवन को साइंस पार्क के रूप में विकसित करने की पहल की थी। बीडीए ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसके बाद वर्ष 2024 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया था। अब परिषद की स्वीकृति मिलने के बाद इस योजना को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
बांदा विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता आर.पी. यादव ने बताया कि कांशीराम स्मृति उपवन के सात एकड़ क्षेत्रफल में साइंस पार्क विकसित किया जाएगा। परिषद की टीम ने स्थल का सर्वे कर लिया है और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू है। इस परियोजना के पूरा होने पर बांदा को न केवल एक नया पर्यटन और शिक्षण केंद्र मिलेगा, बल्कि यह बुंदेलखंड का पहला साइंस पार्क बनकर क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को विज्ञान की दुनिया से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…