मुंबई इंडियंस से जुड़ी ऑस्ट्रेलिया की क्रिस्टन बीम्स, फ्रेंचाइजी ने दी खास जिम्मेदारी

Updated on 30-12-2025 01:49 PM
मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को अपना स्पिन बॉलिंग कोच बनाया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में क्रिस्टन ने कहा, 'मैं यहां पहली बार कोच के तौर पर आई हूं। झूलन गोस्वामी जैसी महान खिलाड़ियों में से एक और जिनके खिलाफ मैंने क्रिकेट खेला है, यह उनके साथ काम करने का एक शानदार मौका है।'

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, 'यह अविश्वसनीय है कि उन्होंने बहुत लंबे समय में जीतने की लय बनाई है। आप सभी को इसी बारे में बात करते हुए सुनते हैं कि यह ग्रुप के खिलाड़ी एक-दूसरे से जुड़े हैं। यह एक परिवार है। आप इसी परिवार का हिस्सा बनना चाहते हैं। मुझे लगता है कि एक कोच के तौर पर, आप यही करना चाहते हैं। एक ऐसे माहौल में जाना है जो वाकई बहुत मजबूत लगे। एक ऐसी टीम से जुड़ना, जो जीतना जानती हो।'
मुंबई इंडियंस की हेड कोच लिसा केइटली, बॉलिंग कोच और मेंटर झूलन गोस्वामी, बैटिंग कोच देवीका पलशिकार और फील्डिंग कोच निकोल बोल्टन हैं। क्रिस्टन बीम्स ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 30 वनडे मुकाबलों में 22.45 की औसत के साथ 42 विकेट हासिल कर चुकी हैं। वहीं, 18 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किए हैं। बीम्स ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 1 टेस्ट मैच भी खेल चुकी हैं। क्रिस्टन बीम्स ने अपने करियर में विमेंस बिग बैश लीग के 45 मैच खेले, जिसमें 24.08 की औसत के साथ 37 विकेट निकाले।

क्रिस्टन बीम्स विमेंस बिग बैश लीग में कोचिंग दे चुकी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला अंडर 19 टीम की हेड कोच के तौर पर काम किया है। इसके अलावा क्रिस्टन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में नेशनल डेवलपमेंट लीड और क्रिकेट तस्मानिया में कम्युनिटी क्रिकेट मैनेजर-साउथ के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.