असीम मुनीर बहुत सम्मानित जनरल, मैंने भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध रोका, बोले ट्रंप
Updated on
23-12-2025 01:01 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ और CDF फील्ड मार्शल असीम मुनीर की तारीफ की है और उन्हें बेहद सम्मानित जनरल बताया। इसके साथ ही ट्रंप ने फिर दोहराया कि उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध को रोकने में मदद की थी। सोमवार को फ्लोरिडा में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और नेवी सेक्रेटरी जॉन फेलन के साथ एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, 'हमने पाकिस्तान और भारत के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रोका।' उन्होंने कहा कि 'बेहद सम्मानित जनरल, जो एक फील्ड मार्शल हैं' और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उन्हें 1 करोड़ लोगों की जान बचाने का क्रेडिट दिया है।
8 जेट के गिरने की कही बात
ट्रंप ने आगे कहा, 'आप जानते हैं (भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान) आठ विमान मार मार गिराए थे। वह युद्ध भड़कने वाला था।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने अब तक आठ युद्ध रोके हैं। ट्रंप ने कहा कि एकमात्र युद्ध, जिसे उन्होंने अब तक हल नहीं किया है, वह रूस-यूक्रेन युद्ध है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप क्लास के युद्धपोतों की योजना का खुलासा भी किया।
ट्रंप कई बार कर चुके हैं दावा
डोनाल्ड ट्रंप अब तक दर्जनों बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले युद्ध को रोका था, जो भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुरू हुआ था। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किए गए इस ऑपरेशन में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बार-बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के लिए ट्रेड टैरिफ का इस्तेमाल किया। हालांकि, भारत ने इन दावों को लगातार खारिज किया है। नई दिल्ली ने कहा है कि मई में चार दिनों तक हुए युद्ध के दौरान दोनों देशों के बीच स्थापित सैन्य संवाद चैनलों के जरिए तनाव कम हुआ था। भारत ने बताया था कि भारी नुकसान होने के बाद पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटी ऑपरेशंस ने भारतीय DGMO से संपर्क किया जिसके बाद दोनों पक्ष सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…